विश्व में सर्वाधिक वर्षा वाले देश / Countries With Highest Rainfall In The World

बारिश किसे नहीं भाती।

यह एक ऐसी सूंदर प्राकृतिक घटना है जिस से पूरी पृथ्वी पर जीवन का संचालन होता है। वर्षा बिन सब अधूरा और बेजान सा लगने लगेगा। हमारे गृह पर हम पानी के संतुलन के लिए वर्षा के ऊपर निर्भर रहते है जो सभी जीवित प्राणी का समर्थन करती है। वर्षा के चक्र में कोई भी गड़बड़ी बड़े पैमाने पर सूखे, अकाल और भूखमरी का कारण बन सकती है।

दुनिया भर में समान रूप से बारिश नहीं होती है इसका स्तर दुनिया भार में अलग अलग होता है। कहीं-कहीं इसकी दर बहुत अधिक है जबकि कुछ स्थानों पर बहुत कम या बिल्कुल भी वर्षा नहीं होती है। यह तो सभी जानते है की जहा घने हरे जंगल आच्छादित होते हैं, वहाँ सालाना सबसे अन्य स्थानों से अधिक वर्षा होती हैं। दुनिया में सबसे अधिक बारिश जहा होती है उन देशों की थोड़ी चर्चा कर लेते है।

बांग्लादेश/ Bangladesh

Credit: Local Guides Connect_Bangladesh

बांग्लादेश, एक खाड़ी देश के रूप में जाना जाता है, यहाँ अनेक नदियाँ बहती है। खाड़ी के किनारे पर स्थित होने की वजह से, मानसूनी जलवायु के कारण इसके अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश होती है। इस देश में मानसून का मौसम आम तौर पर जून से शुरू हो जाता है और अक्टूबर के अंत तक समाप्त होता है। इस दौरान, यह लगभग 80 से 90% वर्षा होती है। हिमालय की तलहटी से लगे क्षेत्रों में सबसे अधिक वर्षा होती है जिसमें मुख्य रूप से सिलहट क्षेत्र शामिल है, यहाँ औसत वर्षा लगभग 2660 मिलीमीटर प्रति वर्ष होती है।

इंडोनेशिया/ Indonesia

Credit: Arab News_Indonesia

इंडोनेशिया एक प्राकृतिक सुंदर देश है जहां साल भर विश्व के अनेक देशों से लाखो पर्यटक यहाँ घूमने आते है। ध्यान देने के बात यहाँ है की यह विश्व के उन देशो में गिना जाता है जहां बहुत अधिक वर्षा होती है। जिसका कारण यहाँ की उष्णकटिबंधीय जलवायु है। यहाँ मानसून की अवधि दिसंबर से शुरू होकर और मार्च में समाप्त होती है। देश के पश्चिमी और उत्तरी क्षेत्रों में अन्य भागों की तुलना में सबसे अधिक वर्षा होती है। ऐसा अनुमान है कि देश में हर साल लगभग 2700 मिमी तक की वर्षा होती है।

और पढ़ें: विश्व में 10 सर्वाधिक वर्षा वाले स्थान (Hindi)/ 10 Most Rainy Places In The World (Hindi)

ब्रुनेई दारुस्सलाम/ Brunei Darussalam

Credit: The Scoop_Brunei Darussalam

ब्रुनेई भी दुनिया के उष्णकटिबंधीय बेल्ट के बीचों बीच स्थित है इसलिए यहाँ पर सामान्य से अधिक बारिश होती है। इसमें मुख्य रूप से उपोष्णकटिबंधीय और उष्णकटिबंधीय जलवायु स्थितियां हैं जिसके परिणामस्वरूप भारी बारिश और उच्च आर्द्रता के साथ गर्म मौसम बना रहता है। वर्षा की औसत दर लगभग 2720 मिलीमीटर तक प्रति वर्ष है, जिससे यह दुनिया में सबसे अधिक वर्षा वाला देश बन गया है।

मलेशिया/ Malaysia

Credit: Rojak Daily_Malaysia

मलेशिया में प्रति वर्ष 2870 मिलीमीटर वर्षा के साथ, मलेशिया भी 10 प्रमुख देशो की सूची में आता है। यह विश्व के उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में भी स्थित है, इसलिए भारी वर्षा का इसे सामना करना पड़ता है। यहां मानसून का मौसम दिसंबर की शुरुआत से प्रारम्भ होकर मार्च के अंत तक खत्म होता है। उत्तर और पश्चिम में स्थित क्षेत्र सबसे अधिक बारिश के संपर्क में आते हैं, जो इस देश में होने वाली कुल वर्षा का 70% से अधिक हैं।

कोस्टा रिका/ Costa Rica

Credit: Tico Times_Costa Rica

कोस्ट रिका अपने रेतीले सफेद समुद्र तटों के लिए विश्व प्रसिद्ध है और दुनिया भर से हजारो पर्यटकों को आकर्षित करता है। समुद्र तट पर धूप सेंकने और अच्छा समय बिताने के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। इस देश में हर साल भारी बारिश  भी होती है जो मई के महीने से शुरू होती है और लगभग सात महीने तक जारी रहती है।

Credit: Tucaya_Costa Rica

इन दिनों के दौरान यहाँ तट पर ऊंची लहरे उठती है। हाल के नए आंकड़ों के अनुसार, देश में प्रति वर्ष औसतन 2900 मिमी वर्षा होती है।

पनामा/ Panama

यह एक छोटा देश है लेकिन यहाँ अन्य देशों की तुलना में अधिक बारिश होती है। पनामा में सामान्य मानसून का मौसम अप्रैल में शुरू होता है और दिसंबर तक जारी रहता है। दुनिया का यह एक मात्र देश है जहा बारिश इतने लम्बे समय तक चलती है।

Credit: Panama City News-Herald_Panama

जिसके परिणाम स्वरूप लगभग हर साल 2920 मिलीमीटर बारिश होती है। भौगोलिक सरचना की वजह से यहाँ अत्यधिक बारिश होती है, समुद्र तट के पास स्थित क्षेत्रों में अधिकांश वर्षा होती है।

और पढ़ें: भारत के 7 स्थान जहाँ सबसे ज्यादा वर्षा होती है/7 Places In India Where It Rains The Most

सोलोमन द्वीप/ Solomon Islands

Credit: Watchers.NEWS_Solomon Islands

सोलोमन में वर्षा दो चरणों में होती है, जिसमे पहला चरन फरवरी से मई तक चलता है जबकि दूसरा चरण सितम्बर से नवंबर तक चलता है। इन दोनों ही चरणों में सामान बारिश होती है, जिनका योग इसे विश्व में सार्वधिक वर्षा वाला देश बनता है। भारी वर्षा के अलावा, देश के कई द्वीपों को समुद्री तूफान का सामना करना पड़ता है। प्रतिवर्ष औसत वर्षा की गणना 3,030 मिलीमीटर तक की आकि जाती है।

पापुआ न्यू गिनी/ Papua New Guinea

Credit: PNG Facts_ Papua New Guinea

पापुआ न्यू गिनी दुनिया में सबसे अधिक वर्षा वाले देशों की सूची शामिल है। यह उष्णकटिबंधीय जलवायु का प्रभाव रहता है, जहां मानसून का मौसम आमतौर पर दिसंबर से शुरू होता है और मार्च में समाप्त होता है। यहाँ प्रति वर्ष औसतन 3140 मिलीमीटर वर्षा होती है। इस देश के पश्चिमी और उत्तरी भाग में सबसे अधिक वर्षा होती है।

साओ तोमे और प्रिन्सिपी/ Sao Tome and Principe

इस देश में वर्षा ऋतु को दो अलग-अलग चरणों में बांटा गया है। सर्वाधिक वर्षा वाले देशों की सूची में यह दूसरे स्थान पर आता है। पहला चरण अक्टूबर से शुरू होता है और नवंबर तक रहता है जबकि चरण मार्च से शुरू होकर मई तक जारी रहता है। इन दोनों चरणों में सामान्य से अधिक बारिश होती है। इन दोनों मौसमों में औसत वर्षा का संयुक्त योग लगभग 3200 मिमी प्रति वर्ष रहता है। यहाँ से गुजरने वाली भूमध्य रेखा के आसपास के क्षेत्रों में देश में सबसे अधिक बारिश होती है।

कोलम्बिया/ Colombia

Credit: AL Jazeena_Colombia

सम्पूर्ण विश्व में सभी देशो की तुलना में कोलंबिया देश में सबसे अधिक वर्षा होती है,  जो लगभग प्रति वर्ष 3240 मिलीमीटर आसपास रहती है। यहाँ अत्यधिक और भारी वर्षा के कारण, देश के कई राज्य का कुछ क्षेत्र स्थायी रूप से बाढ़ की चपेट में बना रहता है। यहां लगभग हर दिन बारिश होती है। जिस वजह से, देश में प्रचुर मात्रा में वर्षावन हैं।

About Author

Leave a Comment