हर कोई जानता है कि तरबूज आपको धूप वाले दिन में ठंडक का अहसास दिला सकता है, लेकिन आपके शरीर को ठंडा रखने के साथ साथ यह फल आपको मधुमेह का प्रबंधन करने और शरीर में मौजूद उन टॉक्सिक कणों से लड़ने में मदद कर सकता है जो आपके शरीर को कोई बड़ी बीमारी से ग्रषित कर सकते हैं।
यह आपको हृदय रोग, अस्थमा और वजन घटाने में भी मदद कर सकता है। इस फल में 45 कैलोरी, विटामिन सी और विटामिन ए होता है जो आपको स्वस्थ रखने के लिए आवशयक है। तरबूज के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि यह आपको हाइड्रेटेड रखेगा क्योंकि इस स्वस्थ फल में 92% पानी होता है और यह आपकी भूख को कम करने में मदद करेगा।
तरबूज के बारे में रोचक जानकारी/ Interesting Information About Watermelon
तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होती है जिसका व्यावहारिक रूप से मतलब है कि आप कम कैलोरी के साथ अच्छी मात्रा में भोजन कर रहे हैं। इसके अलावा, यहां कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी हुई हैं जिन्हें आपको जानना आवश्यक है।
• दुनिया भर में तरबूज की लगभग 1200 विभिन्न किस्में हैं।
• खरबूजे को पिछले 40 वर्षों से जापान में एक बॉक्स के आकार में उगाया जाता है।
• यह संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे अधिक खपत वाला फल है।