ये हैं भारत के 10 प्रमुख पर्यटन स्थल – Top 10 Places To Visit In India In Hindi

0
pexels-shalender-kumar-3672388
pexels-darshak-pandya-574313

Tourist Place In India In Hindi : टॉप टूरिस्ट प्लेस इन इंडिया जहां आपको एक बार जरुर जाना चाहिए, भारत एक ऐसा देश है जिसका इतिहास 30,000 से अधिक वर्षों से भी ज्यादा पुराना है। भारत कई संस्कृतियों और धर्मों का जन्म स्थान होने के साथ ही दुनिया भर में यात्रियों द्वारा घूमने जाने वाले सबसे प्रमुख पर्यटन देशों में से एक है। आपको बता दें कि 20 वीं शताब्दी में गणतंत्र के रूप में स्थापित होने से पहले भारत में कई राजवंशों का शासन रहा है।

भारत एक ऐसा देश हैं जहां पर हजार से भी ज्यादा पर्यटन स्थल और कई विश्व विरासत स्थल हैं, जो अपनी खूबसूरती से दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

वैसे तो भारत में कई खूबसूरत पर्यटन स्थल है लेकिन इस आर्टिकल में हम आपको भारत के 10 सबसे प्रमुख भारतीय पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको अपने जीवन में कम से कम एक बार जरुर जाना चाहिए।

1. भारत का प्रमुख पर्यटन स्थल आगरा – India Ka Pramukh Paryatan Sthal Agra In Hindi

pexels-sudipta-mondal-1603650

आगरा भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यह शाहजहां की पसंदीदा पत्नी मुमताज बेगम का मकबरा है  जिसे ताज महल के नाम से जाना जाता है स्थित है। ताज महल दुनिया की सबसे प्रसिद्ध इमारतों में से एक है। ताज महल के नाम का अर्थ है “महल का ताज”। ताजमहल का नाम दुनिया के 7 अजूबों की सूचि में शामिल है। ताज महल एक बहुत की आकर्षक संरचना है जो सफेद संगमरमर से बना हुआ है। ताज महल का निर्माण 1632 में मुगल सम्राट शाहजहां ने अपनी सबसे पसंदिदा बेगम मुमताज महल के मरने के बाद उनकी याद में करवाया था। ताजमहल करीब 42 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है जिसमें एक मस्जिद और एक गेस्ट हाउस भी है। इसके अलावा आगरा में स्थित फतेहपुर सीकरी, अकबर का मकबरा, सिकंदर का किला, आगरा का किला आदि आगरा शहर को भारत के टॉप 10 पयर्टन शहरों में से एक बनाते हैं।

2. भारत का गुलाबी शहर जयपुर – India Ki Pink City Jaipur In Hindi

pexels-shubham-verma-11146084

जयपुर का नाम भारत के टॉप 10 पर्यटन स्थलों की लिस्ट में शामिल है। जयपुर को “पिंक सिटी” के रूप में भी जाना जाता है और यह भारत के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन शहरों में से एक है। जयपुर अपने शानदार किले, महलों, राजसी इमारतें, इतिहास और वीरता की लड़ाइयों के किस्सों की वजह से दुनिया भर में मशहूर है। जयपुर के आकर्षक किलों और स्मारकों को देखने यहां दुनिया भर से लोग आते हैं। आपको बता दें कि पर्यटन जयपुर शहर की का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस शहर में कुछ ऐसे होटल भी स्थित हैं जो दुनिया के सबसे शानदार होटलों में से एक है।

जयपुर के प्रमुख आकर्षणों में हवा महल, अम्बर फोर्ट, जयगढ़ फोर्ट, नाहरगढ़ फोर्ट, सिटी पैलेस, जंतर मंतर, जल महल और रामबाग पैलेस के नाम शामिल हैं।

3. भारत का खूबसूरत पर्यटन स्थल लेह लद्दाख – Places To Visit In India With Friends Leh Ladakh In Hindi

pexels-avinash-patel-3392154

दुनिया की दो सबसे शक्तिशाली पर्वत श्रृंखलाओं दा ग्रेट हिमालय और काराकोरम से घिरा हुआ लेह लद्दाख भारत का एक प्रमुख पर्यटन स्थलहै। इस जगह पर घूमना यहाँ आने वाले पर्यटक की यात्रा को यादगार बना देता है। बहुत से लोग दो जुड़वाँ स्थानों लेह और लद्दाख को लेकर हमेशा भ्रम में रहते हैं। आपको बता दें कि जम्मू और कश्मीर राज्य को तीन भागों में बांटा गया है जम्मू, कश्मीर और लद्दाख। लद्दाख जिला दो भागों में विभाजित है। लेह और कारगिल जिला। लेह अपने सुंदर मठों, सुरम्य स्थानों और शानदार बाजारों की वजह से भारत का एक आकर्षक पर्यटन स्थल है जो इस जगह की संस्कृति को परिभषित करते हैं।

4. भारत की सुंदर जगह जम्मू और कश्मीर – India Ki Sunder Jagha Jammu And Kashmir In Hindi

pexels-syed-qaarif-andrabi-10999526

जम्मू और कश्मीर भारत में घूमने की अच्छी जगहों में से एक है। “धरती पर स्वर्ग” के रूप में लोकप्रिय यह राज्य अपनी प्राकृतिक सुन्दरता, बर्फ से ढके पहाड़ो, भरपूर वन्यजीवन, स्मारकों और स्थानीय हस्तकला के लिए पूर दुनिया में मशहूर है। अगर आप जम्मू और कश्मीर की यात्रा करते हैं तो बता दें कि यह आपकी अब तक की यात्रा में से सबसे यादगार यात्रा होगी क्योंकि यह राज्य सिर्फ अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए नहीं बल्कि बर्फ से ढकी पर्वत श्रृंखलाओं से भी पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। इस जगह पर घूमने के अलावा आप यहां के साहसिक खेलों में भी भाग ले सकते हैं जो आपको एक अलग दुनिया में ले जायेंगे। यहाँ आप ट्रेकिंग, रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, स्कीइंग, गोल्फ और कैम्पिंग जैसे खेलों का मजा लेकर अपनी यात्रा को और भी ज्यादा खास बना सकते हैं।  डल झील, कश्मीर घाटी, खारदुंग ला दर्रा, गुलमर्ग, शालीमार बाग यहाँ के प्रमुख आकर्षण हैं।

5. भारत का प्रमुख हिल स्टेशन शिमला – India Ka Pramukh Hill Station Shimla In Hindi

pexels-shalender-kumar-3574440

शिमला भारत का एक प्रमुख पर्यटन शहर और हिल स्टेशन है। यह भारत के राज्य हिमाचल प्रदेश की राजधानी है और अपनी औपनिवेशिक वास्तुकला, हनीमून स्पॉट्स, अपने मॉल रोड, रिज और टॉय ट्रेन के लिए काफी लोकप्रिय है। शिमला 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है जो ब्रिटिश भारत की पूर्ववर्ती ग्रीष्मकालीन राजधानी के नाम से भी प्रसिद्ध है। जो भी पर्यटक शिमला की यात्रा करता है वो दोबारा यहाँ आने के लिए बेताब रहता है। शिमला की औपनिवेशिक शैली की इमारतें यहाँ आने वाले पर्यटकों को अपने आकर्षण से अपनी तरफ खींचती हैं। अगर आप शिमला की यात्रा करने जाते हैं तो आपको यहाँ के कुछ खास पर्यटन स्थलों जैसे जाखू मंदिर, माल रोड, इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडीज की यात्रा की सैर करने जरुर जाना चाहिए। शिमला में चलने वाली टॉय ट्रेन यहां का प्रमुख आकर्षण है जो आपको खूबसूरत पहाड़ियों और घाटियों के बीच से लेकर जाती है। इस रेल ट्रैक को दुनिया के सबसे खूबसूरत ट्रेन मार्गों में से एक कहा जाता है।

6. भारत का प्रमुख पर्यटन स्थल मैसूर – India Ka Pramukh Prayatan Sthal Mussoorie In Hindi

pexels-sampath-nayak-7417029

मैसूर भारत का एक बहुत ही प्रमुख पर्यटन स्थल है, जिसको प्रसिद्ध रूप से ‘द सिटी ऑफ पैलेस’ के रूप में भी जाना जाता है। मैसूर भारत के सबसे तेजतर्रार स्थानों में से एक है। यह अपनी शाही विरासत, जटिल वास्तुकला और प्रसिद्ध रेशम साड़ियों के अलावा चंदन के इतिहास के लिए काफी लोकप्रिय है। मैसूर कर्नाटक का तीसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है जिसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत साल भर पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। मैसूर शाही इतिहास में डूबा हुआ एक शहर है जो भारत की तत्कालीन ब्रिटिश साम्राज्य की तीन सबसे बड़ी रियासतों में से एक था। यहाँ का मैसूर पैलेस पूरे देश में सबसे आकर्षक महलों में से एक के रूप खड़ा हुआ है। अगर आप भारत में घूमने के लिए किसी अच्छी जगह की तलाश में हैं तो आपको एक बार मैसूर जरुर जाना चाहिए।

7. भारत की खूबसूरत जगह दार्जिलिंग पर्यटन – India Ki Sabse Sundar Jagah Darjeeling In Hindi

pexels-ankit-10440693

दार्जिलिंग भारत में घूमने की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है, जो अपने आकर्षण से यहां आने वाले पर्यटकों को मोहित कर देता है। हरे भरे चाय के बागानों के बीच में रिज की पहाड़ी पर फैला हुआ दार्जिलिंग की समुद्र तल से 2,050 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है  जो अपनी शांत जलवायु की वजह से साल भर पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। यह सुंदर हिल स्टेशन हनीमून के लिए आने वाले लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। दार्जिलिंग को ‘हिमालय की रानी’ के रूप में जाना जाता है। यहां चाय के बागानों में पत्तियों को तोड़ती हुई महिलाएं और हरे भरे पहाड़ पर्यटकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए काफी है। आपको बता दें कि दार्जिलिंग में करीब चाय के एस्टेट हैं जो दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं।

अगर आप किसी प्राकृतिक सुंदरता वाली जगह कि यात्रा करना चाहते हैं तो आपको एक बार दार्जलिंग की यात्रा जरुर करना चाहिए।

8. भारत का प्रमुख दर्शनीय स्थल गोवा – India Ke Darshaniya Sthan Goa In Hindi

goa-g95c61b4f6_1280

गोवा का नाम भी भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों की लिस्ट में शामिल है। यह भारत में छुट्टी बिताने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। गोवा भारत का एक ऐसा दर्शनीय स्थल है जहां पर लोग अपने दोस्तों, गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के साथ जाकर यहाँ की यात्रा का पूरा मजा ले सकते हैं। गोवा अपने कई समुद्री बीच की वजह से अपनी छुट्टियों का मजा लेने के लिए एक हॉट डेस्टिनेशन बन गया है। आपको बता दें कि गोवा का नाम दुनिया के टॉप शीर्ष 10 नाइटलाइफ शहरों की लिस्ट में 6 वें नंबर पर आता है। अगर आप भारत में एन्जॉय करने किसी अच्छी जगह की तलाश में हैं तो आपको एक बार गोवा की यात्रा जरुर करना चाहिए।

9. भारत का पर्यटन आकर्षण कन्याकुमारी – India Ka Paryatan Akarshan Kanyakumari In Hindi

kanyakumari-g5a4e2a11d_1280

कन्याकुमारी भारत का एक प्रमुख पर्यटन शहर है जो अपने कई पर्यटन आकर्षणों की वजह से काफी फेमस है। कन्याकुमारी खासकर भारत में अपने शानदार और अद्वितीय सूर्योदय और सूर्यास्त के लिए जाना-जाता है। इसके साथ ही यहां पर तीन महासागर बंगाल की खाड़ी, हिंद महासागर और अरब सागर संगम है जो यहां के सूर्योदय और सूर्यास्त को और भी खास बनाते हैं। बता दें कि पूर्णिमा की शाम को यहां पर एक ही समय में चंद्रमा-उदय और सूर्यास्त को क्षितिज के दोनों ओर एक साथ देखा जा है। यह नजारा देखने में बेहद शानदार होता है।

10. भारत का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दिल्ली – Famous Tourist Places In India Delhi In Hindi

pexels-shalender-kumar-3672388

पुरानी दिल्ली का नाम भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूचि में इसलिए आता है क्योंकि यहां पर कई मस्जिद, किले और अन्य स्मारक जैसे आकर्षण है जो भारत के इतिहास को बताते हैं। भारत की राजधानी दिल्ली के प्रमुख स्थानों में राजसी लाल किले का नाम भी शामिल है। इसके अलावा नई दिल्ली अपने सरकारी इमारतें और दूतावास की वजह से प्रसिद्ध है।

इस आर्टिकल में आपने भारत के 10 प्रमुख पर्यटक स्थलों को बारे में जाना है आपको हमारा ये लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *