विश्व में 10 सर्वाधिक वर्षा वाले स्थान (Hindi)/ 10 Most Rainy Places In The World (Hindi)

“जल ही जीवन है” “जल है तो कल है”

दुनिया की लगभग 70% आबादी वर्षा पर प्रत्येक्ष या अप्रत्येक्ष रूप से निर्भर रहते है। वर्षा भी ऑक्सीजन की तरह जरुरी है और इस से उतपन्न हरियाली मन को शांति देती है। बिना वर्षा के दुनिया रेगिस्तान में तब्दील हो जाएगी और धरती का तापमान बाद जायेगा इसलिए वर्षा हम सब के लिए जरुरी है।

पूरी दुनिया में अलग अलग समय पे बारिश होती है और इसका पैटर्न व्यापक रूप से भिन्न भिन्न होता हैं और कई कारण हो सकते हैं। मुख्य रूप से भौगोलिक स्थिति, तापमान, हवा की गति आदि। बारिश हम सब के लिए खुशिया लता है, लेकिन दुनिया में कई ऐसी भी जगह है जहा हर दिन बारिश होती है। ऐसे में यह परेशानी का कारन भी बन जाती है। कुछ प्रमुख स्थान जहाँ अत्यधिक बारिश होती है-

1. मौसिनराम, मेघालय/ Mausinram, Meghalaya

विश्व में सबसे अधिक बारिश मौसिनराम दर्ज की जाती है, यहाँ हर साल लगभग 12000 मिमी वर्षा होती है जिस वजह से यह भारत ही नहीं अपितु पुरे विश्व में सबसे अधिक वर्षा वाले स्थान में शीर्ष पर है।

लोग यहाँ अधिक बरसात की वजह से एक कठिन जीवन जीते हैं, कई लोग घास की छत के घर के नीचे रहते हैं क्योंकि यह लगातार वर्षा के पानी को अवशोषित करता है। पर्यटन की दृष्टि से यह घूमने के लिए बहोत ही खूबसूरत जगह है क्योंकि यहाँ का वातावरण वास्तव में मंत्रमुग्ध करने वाला और स्वर्ग सा लगता है।

2. चेरापूंजी, मेघालय/ Cherrapunji, Meghalaya

चेरापूंजी निरंतर वर्षा के लिए जाना जाता है, यह देश का एक प्रसिद्ध स्थान है। यह एक ऐसा स्थान है जहां साल के 365 दिन बारिश होती है। चेरापूंजी हर साल लगभग 11,800  मिमी वर्षा के साथ पृथ्वी पर दूसरे सबसे अधिक वर्षा वाले स्थानों में से एक है।

यह स्थान अपनी ऊँचाई और स्थल के कारण सुंदर है, लेकिन ये ऊँचाई और स्थान मानसून को हर दिन उस स्थान को भीगने में मदद करते हैं। इस क्षेत्र के अंतर्गत अनेक झरने, नदी और घनघोर हरे बारे जांगले है जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए काफी है।

और पढ़ें: भारत के 7 स्थान जहाँ सबसे ज्यादा वर्षा होती है/7 Places In India Where It Rains The Most

3. टुटेंडो, कोलंबिया/ Tutunendo Colombia

कोलंबिया देश में स्थित टुटेंडो में साल में दो बार बारिश होती है और यह दुनिया की सबसे अधिक बारिश होने वाले स्थान में से एक है जहां हर साल 11,780 मिमी तक बारिश होती है।

यह एक छोटा सा गांव है जिसकी की कुल आबादी लगभग 1000 के आसपास है। अत्यधिक बरसात की वजह से यहां के निवासियों को मुश्किल जिंदगी गुजारनी पड़ती है।

4. क्रॉप नदी, न्यूजीलैंड/ Cropp River, New Zealand

न्यूजीलैंड में क्रॉप नदी  स्थित है और इस नदी क्षेत्र के अंतर्गत अधिकांश वर्षा बनता है। यहाँ वार्षिक वर्षा लगभग 11500 मिमी बराबर होती है जो इसे पृथ्वी पर सर्वाधिक वर्षा वाले स्थान में जगह देता है।

भौगोलिक सरचना की वजह से यहाँ अधिक बारिश होती है। यह स्थान तस्मान सागर के करीब स्थित है और नदी पहाड़ी इलाकों के बीच स्थित है और इससे वर्षा की संभावना और बढ़ जाती है।

5. सैन एंटोनियो डी यूरेका/ San Antonio D Eureka

अफ्रीका महाद्वीप का सबसे नम स्थान सैन एंटोनियो डी यूरेका है। यह जगह इक्वेटोरियल गिनी के अधीन आती है और यहां हर साल 10,450 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इस क्षेत्र के निवासी पूरे वर्ष भारी वर्षा का अनुभव करते हैं।

6. देबुन्द्सचा, अफ्रीका महाद्वीप/ Debundscha, Continent Of Africa

अफ्रीका महाद्वीप के दक्षिण-पश्चिमी छोर पर एक गाँव देबुन्द्सचा कैमरून स्थित है। यहाँ  हर साल 10300 मिमी तक की रिकॉर्ड वर्षा होती है। यह स्थान अफ्रीका महाद्वीप का दूसरा सबसे नम स्थान है। यह क्षेत्र अपने तटीय स्थान और भौगोलिक स्थिति के कारण यहाँ निरन्तर बारिश होती है। यहाँ के पहाड़ घने बादल बनाते हैं जो इस क्षेत्र में भारी वर्षा का दूसरा कारण बनते हैं।

और पढ़ें: दुनिया के सबसे खूबसूरत पेड़/ The Most Beautiful Trees In The World

7. बिग बोंग, हवाई/ Big Bong, Hawaii

हवाई देश के बिग बोग में साल भर में लगभग 10,272 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जिससे यह हवाई स्थित सबसे नम स्थान में से एक है| बिग बोंग, यह जगह हवाई का एक सुदूर प्राकृतिक इलाका है और इस जगह तक पहुंचने के लिए हेलिकॉप्टर या दो दिन की लंबी पैदल यात्रा करने की जरूरत होती है।

यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण विश्व की सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है।

8. माउंट वैयाले, हवाई/ Mount Waialeale, Hawaii

माउंट वैयाले हवाई, यू.एस. में एक और जगह है जहां हर साल 9,763 मिमी की वर्षा दर्ज की जाती है। लगातार बारिश के कारण यह जगह हर समय गीली रहती है जो सबसे अनुभवी हाइकर्स के लिए भी पहाड़ों पर लंबी पैदल यात्रा को बेहद खतरनाक बना देती है।

माउंट वैयाले के पहाड़ी क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के वनस्पति के पेड़-पौधों पाए जाते हैं और आप यहाँ कुछ दुर्लभ प्रजाति के पौधों को देख सकते हैं।

और पढ़ें: मध्यप्रदेश में मानसून के दौरान देखने के लिए खूबसूरत झरने/ Beautiful Waterfalls To See During Monsoon In Madhya Pradesh

9. कुकुई, हवाई/ Kauai, Hawaii


figure>

हर साल 9,293 मिमी की रिकॉर्ड बारिश के साथ कुकुई हवाई में स्थित यह तीसरा सबसे गीला स्थान है। यह एक पर्वतीय क्षेत्र है जो समुद्र तल से 5,787 फीट ऊपर स्थित है। वनस्पतियों और जीवों की अपनी मूल प्रजातियों के कारण यह पृथ्वी पर सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है।

10. एमी शानो, चीन/ Emei Shan, China

एमी शान चीन में स्थित है और यह हर साल 8,169 मिमी दर्ज की जाती है। इतनी अधिक वर्षा के साथ पृथ्वी पर सबसे ज्यादा वर्षा वाले स्थानों में से एक है। यह अपनी अनूठी और मंत्रमुग्ध कर देने वाली सुंदरता के कारण प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। 

About Author

Leave a Comment