रायसेन का किला और इसका खोया इतिहास/Raisen Fort and Its Lost History

मध्यप्रदेश अपने समृद्ध इतिहास के लिए जाना जाता है, प्रदेश में ऐसे अनेक ऐतिहासिक स्मारक है जिनका इतिहास में नाम दर्ज है। चक्रवर्ती सम्राट विक्रमादित्य, सम्राट अशोक, राजा भोज, चंदेल और चोल वंश के राजाओ से लेकर राजा मानसिंग, देवी अहिलिया, सिंधिया राजवंश, देवगढ़ के गोंड राजा के साथ साथ जबलपुर के मदन शाह मालवी का प्रमुख रूप से राज रहा है। इसके अलावा प्रदेश पर इस्लामिक आक्रामकता का तत्कालीन इतिहास में वर्णन मिलता है।

रायसेन किला/ Raisen Fort

Image Source: Social Media

अनेक राज अपने अंदर दफ़न कर रखने वाले रायसेन किले को भूतिया किला भी कहा जाता है। इस स्थान पर जाना रात के समय प्रतिबंधित रहता है। इस किले का निर्माण एक पहाड़ी पर किया गया है, इस विशाल किले के क्षेत्र में एक जलाशय भी है।

Image Source: Social Media

यह किला इतिहास, कला, वास्तुकला, संस्कृति और विरासत प्रेमियों के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। यह किला भोपाल के नाम से भी जाना जाता है। इस ऎतिहासिक किले की भोपाल से दूर लगभग 45 किलोमीटर है।

किला परिसर/ Fort Premises

Image Source: Social Media

किले में एक जलाशय, किलेबंदी, नौ प्रवेश द्वार, मंदिर, इमारते और महल हैं। यह किला दो धर्मों के बीच सम्बन्ध को दर्शाता है क्योंकि हम किले के भीतर एक हिंदू मंदिर और एक मस्जिद निर्मित देख सकते हैं। इस किले की सीमाओं के भीतर, बादल महल, रोहिणी महल, इतरादान महल और हवा महल नाम के चार अलग अलग महल हैं। किला परिसर में भगवान शिव का एक प्रचीन मंदिर है, जो की शिवरात्रि के अवसर पर भक्तों के दर्शन के लिए खोला जाता है।

और पढ़ें: देवगढ़ किला मोहखेड़ मानसून में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह/ Devgadh Fort Mohkhed Best Place To Visit In Monsoon

Image Source: Social Media

ऐसा माना जाता है की यदि कपडे का एक टुकड़ा यहाँ मंदिर के द्वार पर बांध दिया जाय तो मनोकाना पूर्ण हो जाती है। किले की शोभा बढ़ाने के लिए बीच में एक बड़ा प्रांगण है। रायसेन किला हिंदू काल से अपनी स्थापना के समय से प्रशासन का एक महत्वपूर्ण केंद्र था। जिस पे अनेक शासको ने शासन किया। अब, यह एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) के अधीन आता है।

रायसेन किले का इतिहास/ History of Raisen Fort

Image Source: Social Media

1143 ईसवी में राजा रायसिंग द्वारा रायसेन नगर की स्थापना की गई और उसी दौरान वर्तमान किले का निर्माण किया गया। यह किला प्राचीन वास्तुकला और गुणवक्ता निर्माण का एक अद्भुत प्रमाण है, जो कई शताब्दियां बीत जाने के बाद भी शान से उसी तरह अडिग खड़ा है। इस किले का लिखित इतिहास लगभग 800 साल पुराना है। पंद्रहवीं शताब्दी में, इस किले पर मांडू के सुल्तानों का शासन हुआ करता था, जिसके बाद यह राजपूतों के पास चला गया।

किला जीतने के लिए धोखे का सहारा/Resort to Deception to Win The Fort

No photo description available.
Image Source: Social Media

साल 1543 ईस्वी में रायसेन किले को जितने के लिए शेरशाह ने धोखे का सहारा लिया था। उस समय इस किले पर राजा पूरनमल का शासन हुआ करता था। उन्हें जैसे ही ये पता चला कि उनके साथ धोखा हुआ है तो राजा पूरनमल ने दुश्मनों से अपनी पत्नी रानी रत्नावली को बचाने के लिए उनका सिर खुद ही काट दिया था। इसके बाद शेरशाह ने राजा पूरनमल को बंदी बना लिया था, और किले पर अपना अधिपत्य स्थापित कर लिया था।

Image Source: Social Media

अकबर के शासन के दौरान रायसेन एक मुख्यालय हुआ करता था। फिर भोपाल राज्य के तीसरे नवाब फ़ैज़ मोहम्मद खान ने 1760 में रायसेन पर शासन किया, बाद में उन्हें सम्राट आलमगीर द्वितीय द्वारा रायसेन के फौजदार के रूप में मान्यता दी गई। मुगल शासन काल के दौरान, खाखरा नामक क्षेत्र का मुख्यालय था जो अब गैरतगंज तहसील में स्थित है।

और पढ़ें: देवगढ़ किला मोहखेड़, छिन्दवाड़ा/Deogarh Fort Mohkhed, Chhindwara

किला घूमने का सबसे अच्छा समय/ Best Time To Visit Fort

Raisen District | History, Major Attractions & How To Reach | Adotrip
Image Source: Social Media

अगस्त से लेकर मार्च तक यहाँ घूमने के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है। प्रकृति के बीच निर्मित किला बहुत ही अद्भुत है, यहाँ परिवार और दोस्तों के साथ इस स्थान अच्छा समय बिताया जा सकता है। भोपाल शहर पास होने के कारण यह स्थानीय लोगो के लिए वीकेंड प्लान में होता है। किले में प्रवेश सुबह 10:00 से प्रारम्भ हो जाता है और यह शाम 5:00 तक खुला रहता है। इस किले को सम्पूर्ण दर्शन के लिए आवशयक रूप से 2-3 घंटे लगते है।

About Author

Leave a Comment