मीठे, स्वादिष्ट सीताफल और उसके औषधीय गुण/Sweet, Delicious Cilantro and its Medicinal Properties

सितम्बर और अक्टूबर के महीने में मिलने वाला सीताफल या शरीफा एक बहोत ही लाभकारी फल है। यह खाने में बहोत स्वादिस्ट होता है साथ ही इसमें अनेक पोषक तत्व भी पाए जाते है। अन्य फलो के तुलना में सीताफल में बहुत से जरूरी मिनरल और विटामिन्स होते हैं, जो पूरे शरीर की जरूरतों को पूरा करते हैं। सीताफल के पोषक तत्वों के नाम की बात करें तो इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, पोटेशियम, मैग्नेशियम और कॉपर जैसे अहम पोषक तत्व होते हैं। इसके मीठे स्वाद के कारण इसे कस्टर्ड एप्पल भी कहते है।

आइए जानते है सीताफल के लाभकारी गुणों के बारे में:

विटामिन सी से भरपूर/ Rich In Vitamin C

इसमें पाए जाने वाले वाले अन्य विटामिन्स की तुलना में इसमें विटामिन सी अधिक मात्रा में पाया जाता है जो प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है। यह प्राकृतिक तरीके से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करता है।

तत्काल ऊर्जा स्रोत/ Instant Energy Source

यदि आप अक्सर शरीक कमजोरी महसूस करते हैं, तो सीताफल आपकी इस परेशानी को आसानी से दूर कर सकता है। सीताफल में प्राकृतिक शुगर का अच्छा स्रोत है, इसे खाने से तुरंत शरीर में ऊर्जा प्रवाह होने लगती है। इसके सेवन से थकान और मांसपेशियों में कमजोरी बिल्कुल भी महसूस नहीं होगी।

और पढ़ें: दुनिया भर में चर्चित भारतीय फल/ World Famous Indian Fruits

वजन बढ़ाने में कारगार/ Effective In Weight Gain

अधिकतर फ़ल वजन कम करने में कारगार होते है, लेकिन सीताफल एक ऐसा फल है जो वजन को बढ़ाता है। सीताफल की सहायता से आसानी से वज़न बढ़ाया जा सकता है बस इसे अपनी डाइट में शामिल करना पड़ेगा। लेकिन इसकी एक कमी यह है की ये एक मौसमी फल है और सिर्फ 2 महीने ही बाजार में उपलब्ध रहता है। 

दांतो की सेहत के लिए लाभकारी/ Beneficial For Dental Health

जिनको मसूड़ों और दांतो से सम्बंधित समस्या होती है, उनके लिए सीताफल लाभकारी साबित होता है। यह मसूड़ों को पोषण देकर दांतो को मजबूत बनता है। यदि किसी के दांतो और मसूड़ों में दर्द रहता है तो उसे अपने आहार में इसे शामिल करना चाहिए।

एनीमिया और खून की कमी को दूर करें/ Eliminate Anemia And Anemia

एनीमिया और खून की कमी को दूर करने में यह बहुत ही कारगार शाबित होता है। इसमें आयरन की मात्रा भरपूर होती है जो एनीमिया जैसी बीमारी को जड़ से ख़तम कर देता है। इसे अपने आहार में शामिल कर आसानी से एनीमिया और खून की कमी से बचा जा सकता है।

और पढ़ें: दुनिया में सार्वधिक पसंद किये जाने वाले फल/ Most Liked Fruits in The World

आँख की रोशनी बढ़ाए/ Increase Eyesight

राइबोफ्लेविन और विटामिन सी सीताफल में भरपूर मात्रा में होता है। यह आंखों की बढ़ाने में कारगार साबित होता है। इसे खाने से चश्मे का नम्बर कम हो जाता है। यह खाने में स्वादिष्ट होता है इसे सुबह-शाम लगातार लेने से यह प्रभावी लाभ देता है।

गठिया रोग से सुरक्षा/ Protection Against Gout

शरीर में पानी के संतुलन के लिए इसमें मौजूद मैग्नीशियम काम करता है। पानी का संतुलन जोड़ों में जमा होने वाले अम्ल को हटा देता है। यह अम्ल गठिया रोग का मुख्य कारण होता है और इस प्रकार से सीताफल गठिया रोग से भी सुरक्षा करता है। 

और पढ़ें: भारत में लाभदायक खेती के लिए 15 सर्वश्रेष्ठ पेड़/15 Best Trees For Profitable Cultivation In India

मीठा लेकिन शुगर फ्री/ Sweet But Sugar Free 

यह दोनों प्रकार की शुगर को संतुलित रखता है। सीताफल हाई शुगर वाले मरीज के शरीर से शुगर शोख लेता है इसके विपरीत लौ शुगर मरीज की शुगर की आपूर्ति को पूरा करता है। इस प्रकार का गुण एक मात्र फल में पाया जाता है।

दिल का रखे ख्याल/ Take Care Of Heart

सीताफल में संतुलित मात्रा में सोडियम और पोटेशियम होते है। ये दोनों ही शरीर में खून के बहाव को नियंत्रित कर ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाये रखता है। जिससे ह्रदय घात होने की सम्भावना लगभग ना के बराबर हो जाती है।

About Author

Leave a Comment