रात में अपनी खुशबू बिखेरने वाले फूल/ Flowers That Spread Their Fragrance in The Night

फूल अपनी खूबसूरती और खुशबू बिखेरने के लिए जाने जाते है। फूलो की महत्वता हम इस बात से लगा सकते है की इनके बिना कोई भी शुभ कार्य अधूरा माना जाता है। हर कोई अपने बगीचे खुशबूदार और सूंदर फूल खिलते देखना चाहते है।

सूरज ढलने और तापमान के कम होने से अधिकतर फूलों की खुशबू आना बंद हो जाती है। लेकिन कुछ ऐसे भी फूल होते है जो सिर्फ रात में ही महकते है। दिन में तो कोई भी फूल अपनी खुशबू बिखेर सकता है, लेकिन रात में जो वातवरण को महका दे, ऐसे फूल कम ही होते है। रात में खुशबू बिखेरे वाले फूल ज्यादातर सफ़ेद होते है ताकि वे चांदनी रात में चमक सके।

रात में खिलने वाले कुछ प्रमुख फूल जो अपनी खुशबू बिखेरते है

रात रानी के फूल/ Night Queen Flowers

यह रात के समय में अपनी तेज़ खुशबु को वातावरण में बिखेरने के लिए सबसे ज्यादा प्रसिद्द है। यह सुगन्धित सफ़ेद फूल रात में खिलता और महकता है, दिन में ये एक साधारण फूल की तरह दिखाई देता है लेकिन उसमे खुसबू नहीं होती। रात रानी का पौधा एक झाड़ी नुमा होता है। यह भारत, बांग्लादेश, वेस्ट इंडीज़ और दक्षिण पूर्वी एशियाई देशो के उष्णकटिबंधीय क्षेत्रो में एक सदाबहार झाड़ी के रूप में पाया जाता है।

दुनिया भर में इसे अनेक नामो से जाना जाता है जैसे की हस्नुहाना, नाइट जैस्मीन, लेडी ऑफ द नाइट, नाइट जैस्मीन, नाइट-ब्लूमिंग जैस्मीन, पॉइज़नबेरी, दामा डे नोचे, गैलन डे नोचे, नाइट ब्लूमिंग सेस्ट्रम, नाइट क़्वीन, क़्वीन ऑफ़ द नाइट आदि।

सप्तपर्णी के फूल/ Saptapari Flowers

शर्दियो के शुरुवात होते ही सप्तपर्णी के फूल अपनी मादक खुशबु वातावरण में बिखेरते है। सप्तपर्णी (एलस्टोनिया स्कॉलरिस) पेड़ के फूल छोटे हरे-सफेद रंग के होते हैं, जो अक्टूबर से दिसंबर तक महकते हैं। सप्तपर्णी हिमालय के पर्वतीय क्षेत्रो के नम जंगलों में पाया जाने वाला एक मध्यम आकार का सदाबहार वृक्ष है।

यह अपने स्वभाव के अनुसार, प्रदूषण के प्रति उच्च सहनशीलता और अनुकूलन क्षमता के कारण धीरे-धीरे एक प्रमुख रूप में विकसित हुआ है। इसके पेड़ अक्षर रास्तो के किनारे व पार्क में लगाए जाते है।

और पढ़ें: दुनिया के सबसे बड़े फूलों की सूची/ List Of Largest Flowers In The World

चंपा के फूल/ Champa Flowers

यह एक गर्मी के मौसम में खिलने वाला सूंदर फूल है। जो अपनी भीनी भीनी खुशबु वातावरण में बिखेरता है। चंपा के फूल दिन और रात दोनों समय महकते है. इसकी खुशबु मदहोश करने वाली होती है।

इसका पेड़ 20 से 25 फ़ीट ऊचा हो सकता है लेकिन इसे अशनि से गमले में उगाया जा सकता है। अपनी 5 सफ़ेद पंखुड़ियों के बिच में हल्का पीला रंग इसे आकर्षक बनता है। इसके फूल गुच्छो में खिलते है। इस प्रजाति के फूल अनेक रंगो हो पाए जाते है जिनकी अलग-अलग खुशबु आती है।

रजनीगंधा के फूल/ Tuberose Flowers

रजनीगंधा एक सुगंधित प्रजाति का फूल है, यह आमतौर पर लोगो के घर की बालकनी और बगीचे में देखने मिल जाता है। इस फूल का सफ़ेद रंग होता है जो के छोटे पौधे पर खिलता है। यह अपनी सुंदरता के साथ-साथ अपनी रमणीय सुगंध के लिए भी बहुत लोकप्रिय है।

इसकी तेज और मीठी खुशबु के कारण इसका उपयोग इत्र बनाने के लिए किया जाता है। साथ ही इस नाम की अगरबत्ती भी बाजार में उपलब्ध है जो इसकी खुशबु की तरह महक देती है।

मोगरा के फूल/ Mogra Flowers

मोगरा एक प्रकार के छोटे छोटे फूल है, जो सफ़ेद रंग के साथ बहोत ही खुसबूदार होते है। इसका उपयोग घरो में सजावट के साथ साथ पूजा में भी किया जाता है। यह एक प्राचीन फूल है इसका सम्बन्ध पौरान्विक कथाओं में वर्णित है। संस्कृत भाषा में इसे मल्लिका और मालती नाम से बुलाया गया है। फिलीपीन्स देश का यह राष्ट्रिय पुष्प है।

और पढ़ें: दुनिया में सार्वधिक पसंद किये जाने वाले फल/ Most Liked Fruits in The World

जूही के फूल/ Juhi Flowers

ये वर्षा ऋतू में खिलने वाले छोटे और सफ़ेद फूल है। जूही के फूल एक झाड़ी नुमा प्रजीति के पौधे से सम्बंधित है। अपनी अच्छी सुगंध के कारण इसे बगीचे या घर के आंगन में लगाया जाता है। जूही के फूल चमेली के फूल से मिलते जुलते रहते है। यहाँ तक की कई लोगो को यह भी नहीं पता की ये दोनों अलग अलग है।

पारिजात के फूल/ Parijat Flowers

ये एक छोटे सफ़ेद रंग के खूबसूरत और सुगंधित फूल है। इसका धार्मिक महत्व भी है इसके फूल भगवान कृष्ण को बहुत प्रिय होते है। पारिजात में औषधीय गुण भी पाए जाते है। यह सुगंधित फूल अगस्त से नवंबर तक खिलते है और हर जगह अपनी ताजी खुशबू बिखेरती है। रात भर खुशबु बिखेरने के बाद सुबह होते ही ये निचे गिर जाते है। इसे किसी भी वातावरण में उगाया जा सकता है। 

चमेली के फूल/ Jasmine Flowers

सफ़ेद चमकदार चमेली के छोटे- छोटे फूल बहोत ही बहुत ही खुबशुरत और महक देने वाले होते है। चमेली का पेड़ सदाबाहर होता है, जिसपे यह खिलता है। इसके फूल दिन के साथ साथ रात में भी अपनी खुशबु वातावरण में बिखेरते है। सुबह होते है पेड़ के निचे सफ़ेद चादर सी बिछ जाती है, क्यों की इसके फूल एक दिन ही खिलते है। यह फूल एक अद्भुत है जिसे घर-आंगन में लगाने से विचारो में शुद्धता आती है।

और पढ़ें: दुनिया भर में चर्चित भारतीय फल/ World Famous Indian Fruits

धतूरा के फूल/ Datura Flowers

भांग-धतूरा तो सब ने सुना ही होगा तो उसी धतूरे के फूल रात के समय में खुशबु वातावरण में बिखेरते है। इसके बड़े आकर के सफ़ेद सूंदर फूल बहोत आकर्षक लगते है। धतूरा को मून फ्लावर भी कहते है। इसके फूल और फल भगवान शिव को अर्पित किये जाते है। यह कई रंगो में रहता है, जैसे गुलाबी, बैंगनी, पीले आदि। धतूरा अत्यधिक जहरीला होता है, इसलिए इसे ऐसे स्थान पर लगाना चाहिए जहा बच्चे कम जाते हो।

About Author

Leave a Comment