मानवता, दानवता की ओर/Humanity towards Demonization

भारतीय संस्कृति में प्रकृति का विशेष ध्यान रखा गया है सनातन धर्म में प्रकृति की माँ की उपाधि दी गई है इसलिए वह पूज्यनिय है। हिन्दू धर्म में अनेक पर्व मनाये जाते है जिनमे प्रकृति के अनेक जीव और वनस्पति की पूजा की जाती है।

Hinduism - Sacred times and festivals | Britannica
Image Credit: Britannica

हिन्दू धर्म सभी जीवो के प्रति आदर भाव रखता है, सनातन धर्म कहता है की सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया, सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चिद् दुख भागभवेत। ऊँ शांतिः शांतिः शांतिः।

और पढ़ें: सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और सभ्यता/ Sanatan Dharma, Indian Culture and Civilization

अर्थात  “पृथ्वी पर निवास करने वाले सभी सुखी रहे, सभी निरोगी रहें, सभी जीव जंतु का मंगल हो और कोई भी प्राणी दुःख के भागी न बने।

इंसान की मानशिकता/Human mind

आज के समय में मनुष्य साइंस के गुणगान में मस्त है। वह जानता है की यह सब एक भ्रम मात्र है परन्तु वह उसी में विश्वास करता है और अपने आप से झूट बोलता है। 

Image Credit: Pixabay

दुनिया में जो कुछ भी हो रहा है, वह सिर्फ वास्तविकता से अनजान बने रहने के कारण हो रहा है।आज के समय में मनुष्य की मानसिकता विज्ञान की जंजीरो से बंधी हुई है।

साइंस ने ही आज एक से एक खतनाक बीमारी को जन्म दीया, इनमे से एक कैंसर भी है, क्यों की इतिहास में इस प्रकार के रोग का कही वर्णन नहीं मिलता।

Image Credit: Pixabay

अपनी जीवन शैली की वजह से आज मनुष्य पृथ्वी पर ही नर्क के दुःख भोग रहा है बढ़ती आधुनिकता मानव शरीर को कमजोर बना रही है।

Image Credit: Pixabay

विज्ञान कहता है की पहले के मुकाबले इंसानो का दिमाक तेज चल रहा है लेकिन शरीर ही नहीं रहेगा तो मष्तिस्क का क्या करेंगे।

तब और अब/Then and Now

जब पेड़ को पूजा जाता था, तब ताज़ी हवा मिलती थी। लेकिन आज सब जानते है, की मानवता किस तरह के माहौल में जी रही है, और इन सब की वजह है आधुनिकता तथा अपनी संस्कृति और धर्म को अनदेखा करना।

surat photo
Image Credit: Patrika

जब इंसान स्वयं जानवर पालता और पूजा करता तब उसे शुद्ध दूध मिलता था, और आज हम ले रहे पॉलीथिन में।

क्या कभी सोचा है क्यों हमारे पूर्वज प्रकृति को देव तुल्य और अनेक महत्व पूर्ण प्राणी (जानवर) की पूजा करते है, मेरे ख्याल से इसलिए क्योंकी वे इनका महत्व समझते थे।

Image Credit: Pixabay

लेकिन आज की दुनिया में लोग ऐसी बातो का मजाक उड़ाते है जो की बिलकुल भी अच्छा नहीं है।विकसित और विकाशील होना अच्छी बात है लेकिन मानवता को नहीं भूलना चाहिए।

मनुष्य श्रस्टि के समस्त प्राणी में श्रेष्ठ है लेकिन उसके द्वारा किये गए कार्य दमनकरी और विनाशकरी जो स्वय के आलावा संसार की समस्त प्राणी के लिए घातक है।

भौतिक सुख सुविधा/ Material comfort

आज भौतिक सुख सुविधाओं की तलाश में इंसान मानसिक-शारीरक सुख खोता जा रहा है और दिखावे की जिंदगी जी रहा है सब कुछ जानकर अनजान बनना तो कोई इंसान से सीखे.

Image Credit: Pixabay

आधुनिकता चारो ओर है लेकिन अपने कोसो दूर है,  तकनीक उपलब्धदी तो इतनी है की एक सेकंड में एक दूसरे से कनेक्ट कर दे लेकिन उसके लिए एक सेकंड का भी वक्त नहीं है।

वह दूर अपनों से नहीं अपने आप से होता जा रहा है। मनुष्य विज्ञान की ओर बड़ रहा है लेकिन वास्तविकता का ज्ञान छूटता जा रहा है।

Image Credit: Pixabay

खोज करते हुए तो मंगल तक पहुंच गए लेकिन यहाँ के समस्त प्राणियों की कुंडली में शनि छोड़ गए।

मनुष्य यदि मानवता भूलता है तो उसका विनाश निश्चित होना है और ओ भी समय से पूर्व।

और पढ़ें: विश्व वन्यजीव दिवस/ World Wildlife Day

कुछ साल पहले तक मुझे भी इन बातो का कभी अहसास नहीं हुआ, लेकिन एक दिन जब मै ने पड़ा की जिंदगी कितनी कीमती है चाहे ओ किसी भी प्राणी की क्यों न हो उस दिन से मेरे मन में उदारता आ गई.

Dog, Pet, Hand, Petting, Animal, Friend, Face, Stroke
Image Credit: Pixabay

संसार के समस्त प्राणी के लिए, फिर कभी कभी मुझे लगने लगा की मैं दुनिया के सबसे मुर्ख बुद्धिमान प्राणी में से हूँ जो खुद की सोचता है और परवाह तो किसी की नहीं करता।

आने वाला कल/Time to Come

कुछ सालो बाद दुनिया की जनसंख्या 1000 करोड़ के पार हो जाएगी। मान लो जीवन की खोज अगर कही कर ली भी जाये तो सब का वह पहुंच पाना मुमकिन नहीं है, इसलिए यही मंगल की तलाश करना चाहिए।

Image Credit: Pixabay

खुद के जीवन को बनाने के लिए इंसान इतना स्वार्थी हो गया है की वह कभी दूसरे इंसान के बारे में सोचता तक नहीं फिर बिचारे जानवरो का क्या।

आज के समय में रोज लाखों पेड़ काटे जा रहे लेकिन उन्हें लगाने की कोई बात नहीं करता, कई सालो से देखता आ रहा हु की सरकार एक ही जगह पे हर साल पेड़ लगाती लेकिन ओ पलते नहीं।

Tree felling on Gangapur Road fuels green ire | Nashik News - Times of India
Image Credit: Times of India

माना लो की आज से 100 साल बाद हर घर में हवाई जहाज हो लेकिन पेड़ न हो तो  होगा, एक ऑक्सीजन का टैंक भी टांगना पड़ेगा, तो फिर ऐसी आधुनिकता और विचारधारा का क्या मतलब।

आने वाला कल बहोत दुखदाई होगा, जिसका कारण प्रकृति को अनदेखा करना। प्रकृति के प्रहार से बचने के लिए तुरंत उपयुक्त कदम उठाने की जरुरत है।

धर्म के प्रति घटती आस्था/ Declining Faith in Religion

जब तक इंसान सनातन धर्म को अपनाकर चल रहा था तब तक तो सब ठीक था, लेकिन अब धर्म संस्कृति मानो नाम मात्र की रह गई हो और इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है।

Buddhist, Incense, Smoke, Ritual, Nun, Buddhism
Image Credit: Pixabay

मै किसी धर्म का विरोधी नहीं क्यों सनातन धर्म मुझे ये नहीं सिखाता, लेकिन सब में मानवता सर्व पारी होनी चाहिए।

और पढ़ें: छिंदवाड़ा जिले के मुख्य धार्मिक स्थल /Main religious places of Chhindwara district

हम मानव, सब प्राणी में श्रेष्ठ और हमारे कर्म, सच मुच सोचने वाली बात है। कर्म तो ऐसे होते जा रहे की कभी कभी सोचने मै सोच में पड जाता हु।

आने वाले समय के दुष्प्रभाव से बचने के लिए प्रकृति ध्यान रखना होगा, मानव अपने जीवन कर्तव्य का पालन सामर्थ पूर्वक करेंगे तब जा के थोड़ी उम्मीद की जा सकती है सम्पूर्ण विश्व के कल्याण की।

About Author

Leave a Comment