अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस/ International Women’s Day

प्रति वर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही उत्साह से पुरे विश्व में मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के प्रति सम्मान, प्यार, बलिदान और भावना को नमन करने का एक विशेष अवसर होता है।

आज के दिन विश्व स्तर पर महिला दिवस का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर, दुनिया भर में महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए कई विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
पहली बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 28 फरवरी 1909 को अमेरिका में महिला दिवस के रूप में मनाया गया था।
उसके बाद, संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 8 मार्च 1975 को पहला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।

इस दिन, दुनिया भर में लोग महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाते हैं, इसके अलावा, लोग इस खास दिन के अवसर पर महिलाओं को बधाई भी देते हैं।
कब हुई इसकी शुरुआत/ When did it start
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस वास्तव में एक मज़दूर आंदोलन से उपजा है, जिसके बाद में संयुक्त राष्ट्र ने सालाना इसे आयोजन की मान्यता दी।
आज से 112 वर्ष पहले यानी साल 1908 में हुई थी, जब न्यूयॉर्क शहर में क़रीब 15 हज़ार महिलाएं सड़कों पर आई थीं।

इस आंदोलन में महिलाएं काम के कम घंटों, बेहतर तनख़्वाह और वोटिंग के अधिकार की मांग के लिए प्रदर्शन कर रही थीं।

महिलाओ के इस विरोध प्रदर्शन को देखते हुए एक बाद, अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने राष्ट्रीय महिला दिवस मानाने की घोषणा की।
महिला दिवस को अंतरास्ट्रीय स्तर तक ले के जाने में क्लारा जेटकिन की प्रमुख भूमिका रही है। वर्ष 1910 में विश्व स्तर पर महिला दिवस मनाने का प्रस्ताव क्लारा ज़ेटकिन द्वारा किया था।
यूरोपीय देश डेनमार्क की राजधानी में कामकाजी महिलाओं की अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस आयोजित की गई थी।

इस अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में उस वक़्त लगभग 100 महिलाएं मौजूद थीं, जो की अलग-अलग 17 देशों से आई थीं. इन सभी महिलाओं ने सर्वसम्मति से क्लारा के इस विश्व स्तर पर महिला दिवस मनाने का प्रस्ताव को मंज़ूर दी।
प्रथम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस साल 1911 में ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विटज़रलैंड में मनाया गया था। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को संयुक्त राष्ट्र संघ से मान्यता वर्ष 1975 में मिली।
इस तरह से विश्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है/ In this way, International Women’s Day is celebrated in the world
रूस, चीन, कंबोडिया, नेपाल और जॉर्जिया जैसे कई देशों में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अवकाश रहता है।

चीन में, महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर काम से आधे दिन की छुट्टी मिलती है, कुछ देशों में, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपनी माताओं को उपहार देते हैं।
भारत में भी महिला दिवस पर महिलाओ के सम्मान में अनेक कार्यक्रमों आयोजन किया जाता है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से जुड़ी बातें/ Things related to International Women’s Day
हर साल 8 मार्च को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसकी शुरुआत आज से क़रीब 112 साल पहले एक समाजवादी आंदोलनों से हुई थी।

आज इस दिवस इसका स्वरूप काफ़ी हद बदल चुका है, दुनिया के अनेक देशो में महिला दिवस अलग-अलग तरीक़े से मनाया जाता है।
लगभग एक सदी से ज्यादा समय से पूरी दुनिया में 8 मार्च को महिलाओ के लिए खास दिवस के रूप में मनाया जाता है।
भारतीय महिला/ Indian woman
भारत एक मात्र ऐसा देश है जहा पर महिलाओ को पुरुषो की तुलना में अधिक सम्मान मिलता है। भारतीय संस्कृति और सभ्यता में नारी में लक्ष्मी स्वरुप माना गया है।

हिन्दू संस्कृति में अनेक देवीयो का वर्णन मिलता है जिनमे बताया गया है की नारी शक्ति का श्रष्टि के सृजन में क्या योगदान है। हिन्दू धर्म के अनुसार किसी भी प्रकार के शुभ कार्य के सुभारम्भ में महिला की उपथिति अनिवार्य होती है।

सभी के जीवन में महिलाएं का कही न कही महत्वपूर्ण योगदान रहता है, यह हर जगह अलग अलग रूपो में मौजूद होती है। कही माँ तो कही पत्नी, कही दोस्त तो कही बहन।
नारी सम्मान में लिखा गया प्राचीन श्लोक/ Ancient verses written in the honor of women:
यत्र तु नार्यः पूज्यन्ते तत्र देवताः रमन्ते, यत्र तु एताः न पूज्यन्ते तत्र सर्वाः क्रियाः अफलाः (भवन्ति) । अर्थात, जहाँ स्त्रियों की पूजा होती है वहाँ देवता निवास करते हैं और जहाँ महिला का सम्मान नही होता है, वहाँ किये गये समस्त अच्छे कार्य भी बेकार हो जाते हैं।