दुनिया में सार्वधिक पसंद किये जाने वाले फल/ Most Liked Fruits in The World
Nature WorldWide October 15, 2021 0
दुनिया भर सैकड़ो प्रकार के फल पाए जाते है, जो की लगभग हर स्वाद में मिलते है। और हर किसी का कोई न कोई पसंदीदा फल होता है। ज्यादातर फल मौसम के अनुसार मिलते है। ये हमें भोजन तुलना अधिक पौष्टिकता प्रदान करते है। हर किसी का कोई न कोई पसंदीदा फल होता है। फल शरीर के लिए बहोत ही आवश्यक होते है, डॉक्टर के अनुसार हमें भोजन में कम से कम 30% फल लेना चाहिए और सभी मौसमी फलो का सेवन करना चाहिए। फलों में उच्च प्रोटीन, विटामिन, फाइबर और बहोत ही काम मात्रा में कोलेस्ट्रॉल होता है। कुछ प्रमुख फल जो आम तौर पर सभी को पसंद होते है।
आम/ Mango

इसे “फलों का राजा” भी कहते है, यह भारत का राष्ट्रीय फल भी है। दुनिया भर में आम को खाने में पसंद करने वाले बहोत है। आम अद्वितीय सुगंध, स्वाद और पोषक तत्वों से भरपूर सबसे लोकप्रिय फलों में से एक है। आम दुनिया भर के फलों में सबसे स्वादिष्ट फलों में से एक माना जाता है जो सभी आयु वर्ग के लोगों द्वारा पसंद किया जाता है। पूरी दुनिया भारत आम का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। दक्षिण पूर्व एशिया का उष्णकटिबंधीय क्षेत्र इसके उत्पादन के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करता है।
और पढ़ें: भारत में पाई जाने वाली आम की मुख्य प्रजातियां/Main Species of Mango Found in India
केला/ Banana

भारत में केले की कई प्रजाति पाई जाती है और यह भी उन फलो में सुमार है जो दुनिया भर में पसंद किये जाये है। सामान्य रूप से यदि देख जाये तो केले साल भर बाजार में उपलब्ध होते है। भारत में धार्मिक कार्यों हेतु इसका उपयोग किया जाता है। केले के सेवन से तत्काल ऊर्जा मिलती है, इसलिए जब भूख लगे तुरत इसका सेवन कर ऊर्जा प्राप्त कर सकते है। दक्षिण भारत में इसका अच्छा उत्पादन होता है।
सेब/ Apple

सेब स्वास्थ्य के बहोत लाभ दायक है, ऐसा कहा जाता है की यदि डॉक्टर के पास बचना है तो प्रति एक सेब खाना चाहिए। स्वास्थ के प्रति जागरूक, फिटनेस प्रेमियों के बीच यह सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा फलों में से एक है। दुनिया भर में कई प्रकार की सेब की प्रजाति पाई जाती है। इसकी खेती ठन्डे इलाको में होती है, उत्तर भारत के राज्यों में इसके बागान पाए जाते है।
अंगूर/ Grape

यह एक बहुत ही लाभदायक फल है, जो अपनी खूबसूरती और स्वाद के लिए जाना जाता है। दुनिया भर में इसकी अनेक प्रजाति पाई जाती है, साथ ही यह अनेक रंगो और स्वाद में मौजूद है। अंगूर में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो शरीर की रोग प्रति रोधक छमता को बढ़ाता है। इसे पकने पर खाने के साथ साथ इसका उपयोग शराब बनाने के लिए मुख्य रूप से किया जाता है।
संतरे/ Oranges

रसीले और स्वादिस्ट संतरे किसे पसंद नहीं, बच्चो से लेकर बड़ो तक हर कोई इसे पसंद करता है। यह एक मौसमी फल है जो गर्मी के दिनों में ठंडक का अहसास दिलाता है। इसमें अनेक आवश्यक पोषक तत्व होते है, विटामिन सी का इसे प्रमुख स्रोत माना जाता है। संतरे अपने मीठे फल की वजह से दुनिया भर में पसंद किया जाता है। इसके उत्पादन के लिए उष्णकटिबंधीय जलवायु अनुकूल होती है।
और पढ़ें: दुनिया के सबसे बेहतरीन स्वाद वाले आम की प्रजातियाँ/ The World’s Best Tasting Mango Species
स्ट्रॉबेरी/ Strawberry

दिल के सामान छोटे आकर के छोटे फल होते है, यह लाल रंग का बहोत ही चमकदार और आकर्षक फल है। दुनिया भर में इसकी अनेक प्रजाति पाई जाती है, भारत में मिलने वाली कुछ स्ट्रॉबेरी की प्रजाति पूरी दुनिया भर में मशहूर है। यह विटामिन सी का सबसे अच्छा श्रोत होने के साथ साथ फाइबर, फोलिक एसिड, मैंगनीज और पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। पुरुषो की तुलना में महिलाये स्ट्रॉबेरी को खाने में ज्यादा पसंद करती है।
तरबूज/ Watermelon

गर्मियों में सब को भने वाला फल तरबूज, बड़े आकार और हरे रंग का फल है। जो अंदर मुख्य रूप से लाल रंग या पीला का हो सकता है। तरबूज मुख्य रूप से सिर्फ पानी और चीनी होती है, लेकिन पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह एक ऐसा फल जो कम मात्रा में कैलोरी के लिए उच्च मात्रा में विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सिडेंट प्रदान करता है। गर्मी के दिनों में यह बहोत राहत देता है।
अनन्नास/ Pineapple

अनानास एक उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में पाया जाने वाला फल है, मुख्य रूप से यह एशिया महाद्वीप उगाया जाता है। यह अपने मीठे और तीखे स्वाद के संतुलन के लिए जाना जाता है। इसका सबसे अधिक उपयोग सलाद और जूस बनाने में किया जाता है। इसका जूस बहोत ही पोषक तत्व युक्त होता है जो अद्भुत ऊर्जा प्रदान करता है।
चेरी/ Cherry

खूबसूरत और छोटे स्वादिष्ट, चेरी फल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी पोषक तत्वों और भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट का स्रोत है। चेरी में बहुत कम कैलोरी पायी जाती है, लेकिन पोषक तत्व, विटामिन और खनिजों का यह समृद्ध स्रोत हैं। चेरी की उत्पत्ति पूर्वी यूरोप से समबंधित है।
लीची/ Lychee

गर्मियों के दिनों में सबसे स्वादिष्ट, मीठा, रसदार लीची (लीची) लोकप्रिय फलों में से एक है, जिसमें अनेक आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते है। स्वादिष्ट और मीठा होने के साथ साथ यह गर्मी के अनुभव को भी काम करता है। लीची की उत्पत्ति चीन देश से मानी जाती है। लेकिन अब इसकी खेती दुनिया भर में इसके लिए अनुकूल वातावरण में की जाती है।
और पढ़ें: भारत में पाए जाने वाले खूबसूरत फूलों के पेड़/ beautiful flowering trees found in india
अनार/ Pomegranate

यह एक बहुत स्वादिस्ट फल है जो शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाता है। भारत के कई हिस्सों में इसकी खेती की जाती है। अनार के जूस का सेवन करने से कई लाभ मिलते है। बीमार और शारीरिक कमजोरी में यह बहोत कामगार साबित होता है। यह एक प्राचीन फल है इसका उल्लेख कई धार्मिक ग्रंथो में मिलता है। भूमध्य रेखा इसके उत्पादन के लिए अनुकूल है।
सीताफल/Custard Apple

सितंबर माह के अंत से बाजार में सीताफल (Custard apple) या शरीफा दिखाई देने लगता है। यह मौसमी फल हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, खाने में ये फल बहुत स्वादिष्ट होता है। और इसकी मिठास से डायबिटीज के मरीजों को कोई नुकसान नहीं होता है। इसे खाने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है, यह रोगप्रति रोधक क्षमता भी बढ़ाता है। सीताफल का सम्बन्ध रामायण से है जिस से इसका धार्मिक महत्व बड़ जाता है।