रावणवाड़ी डैम, सबसे अच्छा पिकनिक स्थल जिला-भंडारा/ Ravanwadi Dam, the best picnic spot District-Bhandara

रावनवाड़ी/ Ravanwadi

महाराष्ट्र में भंडारा जिले से लगभग 19 किलोमीटर की दुरी पर स्थित रावणवाड़ी डैम अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। परिवार और दोस्तों के साथ यहाँ अच्छा समय बिताया जा सकता है। यह स्थान नागपुर से मात्र 90 किलोमीटर की दुरी पर है, जहा से आसानी से दिन भर में घूम के वापस आ सकते है। शहर से दूर प्रकृति के बिच समय बिताने के लिए यह स्थान एक अच्छा विकल्प है।

Credit: Roshan bhaskar

रावनवाड़ी बांध का निर्माण वर्ष 1960 में महाराष्ट्र सरकार द्वारा सिंचाई परियोजनाओं के हिस्से के रूप में किया गया था।इसे स्थानीय और लोकप्रिय नाम “रावणवाड़ी झील / रावनवाड़ी तालाब” नाम से भी जाना जाता है। पर्यटन की दृष्टि से अब यह एक महत्वपूर्ण स्थान बन गया है।  

रावणवाड़ी डैम/ Ravanwadi Dam

जैसा की हम जानते है की रावणवाड़ी यहाँ बने डैम की वजह से जाना जाता है। इस का विस्तार कई किलोमीटर तक फैला हुआ है। यह डैम किसी बड़ी नदी का पानी रोक कर नहीं बनाया गया है बल्कि इसमें आसपास की पहाड़ियों तथा मैदानी क्षेत्र से वर्षा जल जमा होता है। इस डैम के पानी का उपयोग खेतो की सिचाई के लिए किया जाता है, साथ इसका उपयोग मछली पालन के लिए भी किया जाता है।

बोटिंग फैसिलिटी/ Boating Facility

रावणवाड़ी डैम में बोटिंग सुविधा उपलब्ध है। बहोत की काम पैसो में यहाँ बोटिंग का अच्छा आनंद  सकता है। ध्यान रहे बोटिंग हमेशा चालू नहीं रहती बरसात के दिनों में यहाँ बोटिंग सुविधा नहीं होती है।

Credit: Manish Jaiswal

बोटिंग के दौरान आप रावणवाड़ी का खूबसूरत नजारा देख सकते है। दूर-दूर तक फैला पानी और चारों ओर हरियाली अद्भुत और आकर्षक लगती है। 

अम्बा माता मंदिर/ Amba Mata Temple

रावणवाड़ी की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए यहाँ एक पार्क विक्षित किया गया है। इसी पार्क के भीतर अम्बा माता का एक मंदिर है। जिसमे माँ दुर्गा की सूंदर प्रतिमा विराजमान है।

और पढ़ें: “प्रसिद्ध गणेश मंदिर अदासा, नागपुर / Famous Ganesh Temple Adasa, Nagpur”

यह मंदिर यहाँ आने वाले लोगो और प्रकृति के बिच एक आस्था का पुल बनाये रखता है। इस मंदिर में जाने से निश्चित ही शांति की अनुभूति मिलेगी।

चिल्ड्रन पार्क/ Children’s Park

रावणवाड़ी का चिल्ड्रन पार्क बच्चों और बड़ों की सुविधा को देखते हुए विकसित किया गया है। यह स्थान आदिवासी क्षेत्र के अंतर्गत आता है, इस लिए यहाँ कई ऐसी कलाकृतियाँ दिखाई देगी आदिवासी समाज से सम्बन्ध रखती है।

चिल्ड्रन पार्क में उपलब्ध सुविधाएं/ Facilities Available At Children Park

यहाँ बच्चो के लिए  झूले बने हुए है। हरी भरी घास के मैदान, अनेक प्रकार के फूलो के  पौधो जो इस चिल्ड्रन पार्क की खूबसूरती बढ़ते है। यहाँ पिने के पानी, बैठने और घूमने के लिए विस्तृत जगह है। इस चिल्ड्रन पार्क की दीवारों पर रंगबिरंगी चित्र बने हुए है, जो इस क्षेत्र में पाए वाले जंगली जानवरो के है। पार्क परिसर में कुछ दुकाने भी है जहाँ से खाने पिने की चीजों के अलावा कुछ यादगार के तौर पर सामान ले सकते है।

और पढ़ें: पेंच नेशनल पार्क छिंदवाड़ा/Pench National Park Chhindwara

यहाँ के पार्क में ऊठ और घोड़े की सवारी करने के लिए उपलब्ध रहते है।

ट्रैक के लिए कई पहाड़ियां/ Multiple Hills To Track

रावणवाड़ी एक पहाड़ी एरिया है। इस डैम के चारों अनेक छोटी बड़ी पहाड़ियाँ है। यदि आप ट्रैकिंग करना पसंद करते हो तो अपनी सुविधा के अनुसार कई पहाड़ियों में से एक चुन सकते हो। यदि यहाँ आकर किसी पहाड़ी पर चढाई करते हो तो यह टूर की एडवेंचर ट्रिप से काम नहीं। बस काबिलियत के अनुसार पहाड़ी का चुनाव करे और समय का भी ध्यान रखे, की शाम होने से पहले निचे भी उतरना है।

खेलने के लिए मैदान/ Play Ground

यदि आपको ऑउटडोर गेम खेलना पसंद है, जैसे क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल आदि तो मैदान की कमी नहीं है। यहाँ इतने बड़े-बड़े मैदान है की 4-5 टीम आराम से क्रिकेट खेल लेगी। इसलिए अपने साथ सारी खेल कीट ले के जाए। यहाँ खेल के साथ- साथ पेड़ों के निचे बैठ डैम के खूबसूरत नज़ारे का आनंद भी लिया जा सकता है।

और पढ़ें: मध्यप्रदेश के अद्भुत प्राकृतिक स्थान/Amazing Natural Places Of Madhya Pradesh

चारों ओर हरियाली/ Greenery All Around

रावणवाड़ी अपनी नैसर्गिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यह एक जांगले क्षेत्र होने की वजह से निश्चित रूप से चारो ओर हरियाली होना स्वभाविक है। चारों ओर का नजारा यहाँ इतना खूबसूरत होता है की यह सरे तनाव को दूर कर देता है। यदि रावणवाड़ी जाने का अवसर मिले तो अस्वश्य जाये। कुछ समय प्रकृति के बिच बिता कर अच्छा लगेगा।

About Author

1 thought on “रावणवाड़ी डैम, सबसे अच्छा पिकनिक स्थल जिला-भंडारा/ Ravanwadi Dam, the best picnic spot District-Bhandara”

Leave a Comment