बड़ी झील भोपाल/ Upper Lake Bhopal

upper lake
भोपाल में सबसे प्रसिद्ध स्थानों में से एक जिसकी वजह से भोपाल की खूबसूरती में चार चाँद लग जाते है बड़ी झील, जिसे स्थानीय रूप से ‘भोजताल’ या ‘बड़ा तालाब’ भी कहा जाता है। बड़ी झील भोपाल की सबसे प्रमुख झील है। यह एशिया की सबसे बड़ी और पुरानी मानव द्वारा निर्मित झील है। जो भोपाल के पश्चिम दिशा में स्थित है।

इतिहास के अनुसार कहा जाता है कि 10 वीं शताब्दी में, राजा भोज के द्वारा झील का निर्माण कराया गया था। भोपाल दर्शन बड़े तालाब के बिना अधूरा रह जाता है इसलिए यहाँ आने वाला हर कोई इसे बिना किसी संदेह के प्रथम स्थान पर रखते है। बड़ी झील का क्षेत्रफल लगभग 31 वर्ग किलोमीटर है इसकी लम्बाई 31.5 किलोमीटर तथा चौड़ाई लगभग 5 किलोमीटर है। यह लगभग 30 मिलियन गैलन पानी अपने अंदर समाये हुए रखता है, यह लगभग शहर की 40% से अधिक जनता को पिने योग्य पानी उपलब्ध कराती है, भोपाल में पानी का एक मुख्य स्रोत है।
बोट क्लब और बोटिंग/ Boat Club & Boating

मध्यप्रदेश टूरिस्म द्वारा संचालित बोट क्लब बोटिंग के लिए बहुत ही मशहूर है। यहाँ आने वाला हर कोई बोटिंग का आनंद जरूर लेता है, झील के किनारे से लगा हुआ कमला पार्क झील की खूबसूरती और बड़ा देता है। बोटिंग करते वक़्त बहोत सावधानी की जरुरत होती है क्योकि इस विशाल झील में लहरों का उठना आम बात है वैसे यहाँ पर बचाव के पूर्ण इंतजाम रहते है।
और पढ़ें: बिड़ला मंदिर, भोपाल/ Birla Mandir, Bhopal
बोटिंग के दौरान अद्भुत नजारा/ Wonderful View During Boating

बोटिंग करते समय एक तरफ सुंदर पहाड़ी दूसरे तरफ शहर का खूबसूरत नजारा तथा तीसरी ओर जहां तक नजर जाए वह तक पानी देखने मिलता है जो की मन को आनद से भर देता है। अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी से थोड़ा समय निकल कर इस स्थान पर जाना चाहिए।
जिंदगी के सारे तनाव यहाँ के नज़ारे को देख कर छूमंतर हो जायेंगे। दोस्तों और परिवार के साथ यहाँ पर खूबसूरत और यादगार समय बिताया जा सकता है।
बत्तखों को पॉपकॉर्न खिलाना/ Feeding Popcorn To Ducks

जब बोट क्लब पहुंचते है तो वह पर बहुत सूंदर बत्तखे देखने को मिलती है। ये हमेशा जल क्रीड़ा करते नजर आती है। यहाँ किनारे बनी सीढ़ियों पर बैठ के इन्हे अपने हाथो से पॉपकॉर्न खिलाया जा सकता है। ये देखने में बहोत प्यारी लगती है इनको अपने हाथो से खिलने का अनुभव जरूर यादगार रहेगा, ऐसा करने से एक अलग अहसास मिलता है।
स्ट्रीट फ़ूड/ होटल/ रेस्टोरेंट/ Street Food / Hotel / Restaurant

यहाँ पर अनेक छोटी बड़ी दुकाने लगी रहती है जहाँ पर स्ट्रीट फ़ूड, आइस क्रीम और मौसमी फल ले सकते है। इस स्थान की पानी पूरी और चाट बहोत प्रसिद्द है। यहाँ पर कई होटल, रेस्टोरेंट भी है आप अपनी सुविधा के अनुसार इनमे से चुन सकते है। मतलब की यहाँ पर ही सब कुछ मिल जाता है, हमें बहार से कुछ ले के जाने की जरुरत नहीं है।
और पढ़ें: भोपाल की झीलें/ Lakes Of Bhopal
फोटोग्राफी के लिए सबसे अच्छी जगह/ Best Place For Photography
अपनी खूबसूरती की वजह से यह दिलो पर राज करता है, अगर फोटोग्राफी में दिलचस्पी रखते है तो यहाँ पर बहोत से खूबसूरत सीन आप को मिल जायेंगे। आज कल के बहोत से लड़के लड़किया इस स्थान पर अपने छोटे-छोटे वीडियो सूट कर के सोशल मीडिआ में छा रहे है। बड़ी झील के आसपास विवाह पूर्व (प्रिवेडिंग) फोटोग्राफी के लिए अनेक स्थान उपलब्ध है। एक ओर सागर की तरह विशाल तालाब और दूसरी ओर ऊंची पहाड़ी इस जगह की सुंदरता को और बढ़ाते है।

मार्च 2011 में बड़े तालाब का नाम बदलकर महान राजा, राजा भोज के सम्मान में भोजताल कर दिया गया। तलवार के साथ खड़ी राजा भोज की एक विशाल प्रतिमा भी बनाई गई है, जो की VIP रोड के पास एक स्तंभ पर स्थापित की गई है।

कमला पार्क को VIP रोड से जोड़ने के लिए विशाल सेतु का निर्माण किया गया है जिस का नाम भोज सेतु रखा गया है। यह बड़े तालाब और छोटे तालाब को भी अलग अलग करता है।
समय: बड़ी झील सप्ताह के सातों दिन में प्रातः 06:00 बजे से संध्या के 07:00 बजे तक देखने और घूमने जा सकते है।
प्रवेश शुल्क: यहाँ आने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं है। लेकिन आप बोटिंग का आनंद लेना चाहते हो तो फिर आप को साधारण शुल्क देना पड़ेगा।
स्थान: बड़ी झील, सीएम हाउस के पास, भोपाल, मध्य प्रदेश, आप यहाँ पर कमला पार्क से भी सकते है।