दुनिया भर में चर्चित भारतीय फल/ World Famous Indian Fruits

भारत विश्व में फल उत्पादन के क्षेत्र में दूसरे स्थान पर आता है। अपनी व्यापक भौगोलिक सरचना के कारण देश के अलग-अलग हिस्सों में अनेक प्रकार के फलों की खेती की जाती है, जो की दुनिया भर में अपने स्वाद के लिए जाने जाते है।

इन फलो में कुछ ऐसे भी फल है जो सिर्फ भारत में ही उगाये जाते है या फिर यहाँ का ही वातावरण उनके लिए अनुकूल है। ऐसे ही कुछ फलो के बारे में कुछ जानकारी जानते है-

नागपुर का संतरा – महाराष्ट्र/ Nagpur Orange – Maharashtra

महाराष्ट्र का विधर्भ क्षेत्र संतरे की फसल के लिए जाना जाता है, यह मध्यप्रदेश की सिमा से लगा हुआ है जिस वजह से मध्यप्रदेश के कुछ इलाको में इसकी फसल होती है। यहाँ साल भर में दो बार संतरे की फसल निकलती है।

दुनिया भर में नागपुर के संतरो की बहोत मांग रहती है, इसलिए नागपुर को ऑरेंज सिटी भी कहते है।

नंजनगुड केला – कर्नाटक/ Nanjangud Banana – Karnataka

कर्नाटक के मैसूर और चामाराजानगर जिले में उगाये वाले नंजनगुड केले की प्रजाजति पूरी दुनिया भर में अपने स्वाद और सुगंध के लिए जाना जाता है। यदि इसे किसी अन्य  भौगोलिक में उगाया जाता है तो इसकी सुगंध ख़तम हो जाती है और इसके भीतर में गाठ बन जाती है।

प्रयागराज सुर्खा अमरूद – उत्तर प्रदेश/ Prayagraj Surkha Guava – Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में मिलने वाला सुर्खा अमरूद अपने मीठे और तीखे स्वाद के लिए बहुत प्रसिद्द है। इसकी खेती प्रयागराज के अधिकतर क्षेत्रो में की जाती है। इस प्रकार का अमरुद सिर्फ यही पाया जाता है, अपने चिकित्सा गुणों के भी जाना जाता है।

और पढ़ें: भारत में प्रचलित प्रमुख आम की प्रजातियां/ Bharat Mein Prachalit Pramukh Aam Ki Prajatiyan

वजह कुलम अनानास – केरल/ Reason Kulam Pineapple – Kerala

वैसे तो पूरी दुनिया में अनानास की अनेक प्रजाति पाई जाती है लेकिन केरल में उगाई जाने वाली वजह कुलम अनानास एक उत्तम श्रेणी में गिना जाता है।

वज़ह कुलम अनानास में एक विशिष्ठ सुगंध होती है, साथ ही यह विटामिन और केरोटीन का बहोत ही अच्छा स्रोत है। यह अनोखी सुगंध वाले अनानास की बाग़बानी सिर्फ भारत के केरल राज्य में  की जाती है।

तेजपुर लीची – असम/ Tezpur Litchi – Assam

असम के तेजपुर की लीची अपनी गुणवत्ता, एक अलग स्वाद, आकर्षक लाल रंग के साथ रसदार गूदे के लिए जानी जाती है। इसकी इन्हीं विशेषताओं के कारण इसे #GI टैग का दर्जा प्रदान किया गया है। जिसका मतलब है की इस प्रकार की लीची पूरी दुनिया में कही और नहीं होती। तेजपुर में इस लीची का उत्पादन आकर दुनिया भर में निर्यात की जाती है।

अल्फांसो आम, रत्नागिरी – महाराष्ट्र/ Alphonso Mango, Ratnagiri – Maharashtra

रत्नागिरी के अल्फांसो आम भारत में आम के सबसे बेहतरीन किस्म मानी जाती है। साथ ही यह अपने स्वाद और अद्भुत सुगंध के लिए जाना जाता है। दुनिया भर के अनेक देशो में इसकी बहोत मांग है। यह मुख्य रूप से महाराष्ट्र में कोंकण क्षेत्र के सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी और रायगढ़ जिलों में उगाए जाते हैं। भारत में यह सबसे महज आम में से भी एक है।

शाही लीची – बिहार/ Shahi Litchi – Bihar

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में उत्पन्न होने वाली शाही लीची अन्य स्थानों पर उगाई जाने वाली लीची से अलग होती है। जो की एक विशिष्ट भौगोलिक स्थान पर होती है। बिहार की शाही लीची देश विदेश में बहोत पसंद की जाती है, यहाँ से ज्यादातर इसे ब्रिटेन में निर्यात की जाती है।

केसर आम  – गुजरात/ Saffron Mango – Gujarat

गुजरात के गिर क्षेत्र में उगाया जाने वाला केसर आम अपने स्वाद और खुसबू के लिए जाना जाता है। साल 2011 में इस आम को विशिष्ट भौगोलिक संकेतक का दर्जा दिया गया। केसर आम भारत की सबसे लोकप्रिय आमों की किस्म है, और यह अन्य आम की प्रजाति की तुलना में सबसे महंगे में से एक है।

और पढ़ें: दुनिया के सबसे बेहतरीन स्वाद वाले आम की प्रजातियाँ/ The World’s Best Tasting Mango Species

कीवी फल- अरुणाचल प्रदेश/ Kiwi fruit – Arunachal Pradesh

अरुणाचल प्रदेश में कीवी फल मुख्य रूप से उगाए जाते हैं। अरुणाचल, भारत में कीवी का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है। यह उत्पादित होने वाली कीवी दुनिया भर में निर्यात की जाती है।

नासिक अंगूर – महाराष्ट्र/ Nashik Grapes – Maharashtra

महाराष्ट्र में नागपुर के संतरे की तरह नासिक अंगूर दुनिया भर में प्रसिद्द है। नाशिक जिले अनेक प्रकार के अंगूरों का उत्पादन होता है। नाशिक जिले को भारत की अंगूर की राजधानी भी कहते है। यहाँ के अंगूरों के बागानों को भौगोलिक संकेतक का दर्जा प्राप्त है, जो इन्हे सबसे अलग बनता है।

कचाई नींबू – मणिपुर/ Kachai Lemon – Manipur

मणिपुर कचाई नींबू के उत्पादन के लिए जाना जाता है। यहाँ की विशिष्ट उर्वरक क्षमता की वजह से कचाई नींबू को भौगोलिक सांकेतिक प्राप्त है। बड़ी मात्रा में यहाँ नींबू के बागान है जहाँ इनका उत्पादन कर दुनिया भर में निर्यात किया जाता है।

किन्नू – राजस्थान/ Kinnu – Rajasthan

राजस्थान के श्रीगंगानगर क्षेत्र में किन्नू (एक प्रकार का संतरा) बहोत अधिक मात्रा में उगाया जाता है। इसे अभी तक भौगोलिक सांकेतिक प्राप्त नहीं है लेकिन बहोत ही जल्द इसे वह भी मिल जायेगा। यह एक खट्टा फल है और पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भी उगाया जाता है और दिसंबर से फरवरी तक इसकी फसल बाजार में होती है।    

About Author

1 thought on “दुनिया भर में चर्चित भारतीय फल/ World Famous Indian Fruits”

Leave a Comment