दही खाने के 10 फायदे, जिन्हें जानकर आप खुश हो जाएंगे/ 10 Benefits Of Eating Yogurt, Knowing That You Will Be Happy

दही का इस्तेमाल आमतौर पर हर घर में किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दही में कई तरह के पौष्टिक तत्व होते हैं, जिन्हें खाने से शरीर को अनेक फायदे होते है। दही में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन जैस तत्त्व पाए जाते हैं।

How to Make Thick Curd or Dahi at Home Easy Tips

दूध की तुलना में दही स्वास्थ्य के लिए अधिक फायदेमंद है। दूध की तुलना में दही में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है।

इसके अलावा दही में प्रोटीन, लैक्टोज, आयरन, फॉस्फोरस पाए जाते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि दही आपके शरीर के लिए कितना फायदेमंद है।

Delicious Devakinadan Dahi, Yogurt, Dahi, दही in Vardhman Vatika, Thane ,  Cisty Dairy And Agro Products (india) Private Limited | ID: 21409991555

और पढ़ें : स्वादिष्ट पनीर रेसिपी/ Swadist Paneer Recipe

  1. दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जो हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दही खाने से दांत मजबूत होते हैं। दही ऑस्टियोपोरोसिस (संयुक्त रोग) जैसी बीमारियों से लड़ने में भी सहायक है।
  2. पेट के लिए दही बहुत फायदेमंद है। कब्ज हो जाने पर  (दही में अजवाइन मिलाकर पीने से) खत्म हो जाती है।
  3. गर्मी से बचने के लिए दही का उपयोग किया जाता है। यदि लू लग जाये तो दही का सेवन करने से तुरंत लाभ मिलता है।
  4. ठंड और खांसी के कारण सांस की नली में संक्रमण होता है। इस संक्रमण से बचने के लिए दही का उपयोग किया जाना चाहिए।
  5. पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए दही उपयुक्त है, दही खाने से अच्छी भूख लगती है। 
  6. मुंह में छाले होने पर दही से कुल्ला करने से छाले खत्म हो जाते हैं। मुंह के छालों के लिए यह बहुत अच्छा घरेलू नुस्खा है।
  7. दही के सेवन से हृदय में कोरोनरी धमनी की बीमारी को रोका जा सकता है। दही के नियमित सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है।
  8. गर्मियों में त्वचा पर सनबर्न होने पर दही से मलना चाहिए, इससे सनबर्न और टैन स्किन में फायदा होता है।
  9. दही को चेहरे पर लगाने से त्वचा मुलायम होती है और त्वचा में निखार आता है। अगर चेहरे पर दही से मालिश की जाए तो यह ब्लीच की तरह काम करता है। इसका उपयोग बालों में कंडीशनर के रूप में भी किया जाता है।
  10. त्वचा के सूखेपन को दूर करने के लिए दही का इस्तेमाल करना चाहिए। दही को जैतून के तेल और नींबू के रस के साथ चेहरे पर लगाने से चेहरे का सूखापन दूर होता है।

और पढ़ें : खाद्य पदार्थ जो आपको गर्मी में ठंडा रखेंगे/ Foods That Will Keep You Cool in Summer

10 Astonishing Healthy Benefits of Dahi/Yogurt - Aahaar Expert

छाछ और लस्सी पीने से पेट की गर्मी शांत होती है। गर्मी के मौसम में दही और छाछ का उपयोग अधिक मात्रा में किया जाता है।

रोजाना दही खाने से शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।

दही खाने के ऐसे और भी अनेक फायदे है लेकिन ध्यान रहे,

दही अगर दिन में खाये तो बेतर है क्युकी बहोत से लोगो को रात में दही खाने पर हलकी सर्दी हो जाती है।

About Author

Leave a Comment