सैर सपाटा भोपाल/Sair Sapata Bhopal

sair sapata
सैर सपाटा एक प्रमुख पर्यटन और मनोरंजन स्थान है, जो भोपाल में बड़ी झील के किनारे स्थित है। मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा विकसित किया गया है, यह लगभग 24 एकड़ के क्षेत्रफल में फैला हुआ है और इसका उद्घाटन 29 सितंबर 2011 को राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया गया था। इसका उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना है। भदभदा-वन विहार रोड पर बड़ी झील के तट पर स्थित, इस परियोजना का 27 मई 2008 को भूमि पूजन के साथ शुरू किया गया था।

परियोजना के अंतर्गत एक खूबसूरत सस्पेंशन पुल बनाया गया है जो प्रेमपुरा और सेवानिया को जोड़ता है। यह पुल का निर्माण ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला की तर्ज पर किया गया है। यह सैर सपाटा का मुख्य आकर्षण भी है और इसकी लम्बाई लगभग 183 मीटर तथा 3.6 मीटर चौड़ाई है। यह पुल आरसीसी डेक स्लैब से बना है और माना जाता है कि इस तरह से बनाया जाने वाला यह भारत का पहला पैदल यात्री पुल है।

यहाँ पर विभिन्न गतिविधियाँ जैसे बाइक रेसिंग, कार डैशिंग, बोटिंग, फ़ॉरेस्ट हाइकिंग और भी बहुत कुछ जो इसकी विशेषताएं है। भोपाल में शाम बिताने का यह एक अच्छा तरीका है। पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के उद्देश्य से, मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम ने सैर सपाटा का विकास किया।
सैर सपाटा में उपलब्ध सुविधाएँ/ Facilities available at Sair Sapata
बोटिंग/ Boating

भोपाल झीलों का शहर है तो इस स्थान पर बोटिंग होना बहोत ही स्वाभाविक बात है। बड़ी झील के बाद सब से ज्यादा बोटिंग इसी स्थान पर होती है। बड़ी झील की तरह यहाँ का वातावरण भी खूबसूरत और प्राकृतिक है। यहाँ पर भी अनेक प्रकार की बोट उपलब्ध रहती है आप अपने अनुसार चुन सकते है।
और पढ़ें: बड़ी झील भोपाल/ Upper Lake Bhopal
टॉय ट्रेन/ Toy Train

इस सैर सपाटा में एक टॉय ट्रैन भी चलाई जाती है जिसमे बच्चो के साथ बड़ो को भी बैठने की अनुमति है। छोटी सी ट्रैन बहोत धीमी स्पीड से चलती इस परिसर में चक्कर लगाती है। यह छोटी टॉय ट्रैन बच्चो को बहोत भाती है। कभी परिवार के साथ साथ जाए और आप के छोटे बच्चे हो तो जरूर उन्हें इसकी सवारी कराये और खुद भी इसका लुफ्त उठाये।
रेस्टोरेंट और फूड जोन/ Restaurant & Food Zone

इस विशाल परिसर में अनेक रेस्टोरेंट और फ़ूड जोन बने हुए है, यहाँ अनेक प्रकार के व्यंजनों का आनंद लिए जा सकता है। साउथ इंडिया से लेकर चाइनीज और भी कई प्रकार के भोजन का आनंद ले सकते है। शाम के समय यहाँ पर अधिकतर लोग अपनी दिन भर की थकान मिटने और स्वादिस्ट भोजन का मजा लेने आते है।
जंगल ट्रैक/ Jungle Track

प्राकृतिक वातावरण के बीच इस स्थान पर एक जंगल ट्रैक भी बनाया गया है, जहा एडवेंचर भरे ट्रैक पर सफर कर के इसका मजा ले सकते है। यदि ट्रैकिंग का आनद लेना हो तो इसके लिए सुबह जल्दी से तैयार होने की जरुरत होती है। ट्रैकिंग थकावट मिटने के लिए झील के किनारे आराम कर सकते है।
और पढ़ें: बिड़ला मंदिर, भोपाल/ Birla Mandir, Bhopal
म्यूजिकल फाउंटेन/ Musical Fountain

शाम समय यहाँ बने म्यूजिकल फाउंटेन का नजारा बहोत खूबसूरत होता है, म्यूजिक के ताल पर फव्वारे का डांस देखने लायक होता है। फोटोग्राफी के लिए यह स्थान उपयुक्त है। लजीज व्यंजन यदि हाथ में हो तो यह और भी सुन्दर लगने लगता है।
बर्थडे सेलिब्रेशन/ Birthday Celebration
छोटे सेलिब्रेशन के लिए यह स्थान बहोत उपयुक्त है जैसे बर्थडे पार्टी, ऑफिस पार्टी या फिर किसी प्रकार की ट्रीट। छोटी पार्टियों के लिए यहाँ पर अनेक रेस्टोरेंट और फ़ूड जोन बने हुए है। अपनी सुविधा अनुसार आप इनमे से सेलेक्ट कर सकते है।
और पढ़ें: भोपाल की झीलें/ Lakes Of Bhopal
आइसक्रीम पार्लर्स/ Ice Cream Parlors
हर खुसी के मोके पर इस्तेमाल होने वाली आइसक्रीम की यहाँ बहोत सी शॉप्स है, जिनमे अनेक वैराइटी, फ्लावर्स आदि की आइसक्रीम उपलब्ध रहती है। हाथो में ठंडी आइसक्रीम और यहाँ का अद्भुत नजारा हर मायने में यादगार साबित होता है।
चिल्ड्रेन्स जोन/ Children’s Zone

बच्चो के लिए यहाँ पर खेलने के लिए अनेक सुविधाएं है। बच्चे यहाँ पर बहोत से गेम खेल सकते है। बच्चो का यह फेवरेट स्थानों में से एक है। व्यस्क लोग भी यहाँ क्रिकेट जैसे गेम्स का लुफ्त उठा सकते है
व्यू पॉइंट/ View Point

सैर साफटा में एक व्यू पॉइंट भी है जहाँ से प्राकृतिक सूंदर नजारो का अवलोकन किया जा सकता है। सप्ताह के अंत में इस भागदौड़ भरी जिंदगी से थोड़ा टाइम निकल के इस स्थान पर जाने के बाद दिमागी शांति का अनुभव होता है। शाम के समय यह स्थान चकाचौंद रोशनी से जगमगाता है जो की सचमुच देखने लायक होता है।

सैर सपाटा ने सभी के लिए बेजोड़ मौज-मस्ती और मनोरंजन के साधन उपलब्ध है, चाहे वह किसी भी उम्र का क्यों न हो, यहाँ आप अपने परिवार, दोस्तों के साथ अच्छा समय बीता सकते है।
नोट:
समय: सुबह 11:00 से रात के 10:00 तक
आवश्यक समय: 2-3 घंटे
प्रवेश शुल्क:
वयस्क: INR 20
बच्चे: INR 10