सर्दियों में मिलने वाले बेहतरीन फल और उनके लाभ/ Best Fruits Available In Winter And Their Benefits

सर्दियों का मौसम अधिकतर छुट्टियाँ बिताने और घूमने के लिए जाना जाता है। यहाँ तक की सर्दियों का मौसम हर किसी को पसंद नहीं होता क्यों की थोड़ी सी असावधानी आप के बीमार होने का कारण बन सकती है। इस मौसम के ठंडे तापमान की वजह से कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जैसे सामान्य सर्दी, वायरल संक्रमण और शुष्क त्वचा का कारण बन सकता है। लेकिन सर्दियों में मिलने वाले मौसमी फल शरीर के लिए बहोत लाभदयक होते है, जो आपके शरीर को इस बदली हुई जलवायु के अनुसार पोषण प्रदान करती है।

सर्दियों के दौरान अपने आहार में मौसमी फलों को शामिल कर के अपनी प्रतिरक्षा में सुधार किया जा सकता है जो मौसम के साथ आने वाली शारीरिक समस्याओं से निपटने के लिए कारगर साबित होती है। कुछ प्रमुख फल जिनको सर्दियों के मौसम में अपने में शामिल करना चाहिए।

संतरा/ Orange

संतरा एक खट्टा और मीठा फल है जिसमे भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। इस फल में विटामिन सी के आलावा फाइबर, पोटेशियम, और थायमिन भी पाया जाता है। विटामिन सी वाइरल संक्रमण से लड़ने में मदद करने के लिए प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने का काम करती है। इसके अलावा विटामिन सी त्वचा की स्वास्थ्य की रक्षा कर चमकदार बनाता देती है। संतरे का सेवन करने से कैंसर और किडनी से समबन्धित बीमारी का खतरा कम होता है। संतरे में मौजूद फोलेट एनीमिया को रोकने में सहायता करता है।

सेब/ Apple

उत्तरी भारत और पहाड़ी क्षेत्र का मूल फल सेब सर्दियों के मौसम में सबसे अधिक उपलब्ध फलों में से एक हैं। सेब में फाइबर और कई विटामिन और खनिजों से भरपूर होते हैं। इनमें पेक्टिन होता है, जो आंत के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। सेब में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स हार्ट अटैक और डायबिटीज के खतरे को कम कर के शरीर को स्वस्थ बनाये रखते हैं। इनमें मौजूद विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।

और पढ़ें: दुनिया भर में चर्चित भारतीय फल/ World Famous Indian Fruits

अमरूद/ Guava

अमरूद स्वाद में खट्टे और मीठे होते हैं। यह एक बेहतरीन मौसमी फल है जिसमे  अविश्वसनीय पोषक तत्त्व होते है जैसे विटामिन ए, फोलेट, पोटेशियम, तांबा और फाइबर प्रमुख रूप से शामिल होते हैं। सर्दियों के मौसम में अमरूद खाने से कोशिका क्षति और सूजन को रोकने में मदद मिल सकती है। इनमें मौजूद पेक्टिन पाचन को बढ़ावा देता है और कोलन कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचा सकता है।

कीवी/ Kiwi

सर्दियों के मौसम के दौरान सबसे अधिक उपलब्ध होने वाला फल, विटामिन सी, आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट जैसे विभिन्न पोषक तत्वों से भरा होता है। कीवी त्वचा के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है और त्वचा को जल्दी बूढ़ा होने से रोकता है। इनमें मैग्नीशियम, पोटेशियम, कैल्शियम, फास्फोरस, तांबा, जस्ता और लोहा जैसे खनिज भी होते हैं।

अंगूर/ Grape

खाने के लिए चाहे आप हरे, लाल या बैंगनी अंगूर चुनें लेकिन इन सभी में लगभग एक समान पोषक तत्त्व होते है। अंगूर अत्यधिक पौष्टिक फल हैं जो समान रूप से स्वादिष्ट होते हैं। अंगूर में फाइबर की मात्रा से भरपूर होते हैं, जो आपके पाचन तंत्र के लिए आवश्यक होते हैं। इनमें मौजूद प्राकृतिक फाइटोकेमिकल्स (एंथोसायनिन और रेस्वेराट्रोल) शरीर में किसी भी प्रकार की सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं, इस प्रकार कई पुरानी सूजन संबंधी बीमारियों के बढ़ते जोखिम को रोकते हैं।

स्ट्रॉबेरी/ Strawberry

रसीले मीठे और खट्टे स्वाद वाले स्ट्राबेरी में फोलेट, मैंगनीज, पोटेशियम, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर मात्रा होते हैं। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट मधुमेह जैसी कुछ पुरानी बीमारियों के प्रभाव को काम करने में सक्षम होती हैं। स्ट्रॉबेरी मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए लाभकारी होते हैं क्योंकि वे रक्त शर्करा के मात्रा को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। वे वजन घटाने के लिए भी बहुत उपयोगी साबित होते हैं क्योंकि उनमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे वे सुपर लो-कैलोरी भोजन बन जाते हैं।

और पढ़ें: भारत में लाभदायक खेती के लिए 15 सर्वश्रेष्ठ पेड़/15 Best Trees For Profitable Cultivation In India

बेर/ Berry

खट्टी और तीखी बेर में कई प्रकार के विटामिन और मिनरल से भरपूर होती है। इस  फल में मुख्य रूप से विटामिन ए, सी और के, तांबा, मैंगनीज, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट जैसे विभिन्न पोषक तत्व मौजूद रहते है। अब के समय में अधिकतर हाइब्रिड बेर बाजार में उपलब्ध रहती है लेकिन जो स्वाद और पोशाक तत्त्व देसी बेर में होती है वह इनमे नहीं होती है।

अनानास/ Pineapple

नींबू और संतरे के बाद विटामिन सी के लिए सबसे ज्यादा अनानास को पसंद किया जाता है। इसका स्वाद खट्टा और मीठा होता है, इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह मौसमी बीमारियों के प्रति सुरक्षात्मक भूमिका निभाता है। शरीर में कमजोरी और थकान को यह तुरंत दूर करता है। अनानास का जूस सबसे अधिक पसंद किया जाता है लेकिन इसे सलाद के रूप में भी ले सकते है।

चीकू/ Naseberry

विटामिन ए हमारे आहार में शामिल होना जरुरी है क्यों की यह आखों की रोशनी के लिए आवश्यक होता है। चीकू में पाया जाने वाला विटामिन ए इसका एक प्रमुख घटक है, जो आँखों को स्वस्थ रखता है। चीकू एक ऊर्जावान फल है इसके सेवन से तुरंत शरीर में ऊर्जा का प्रवाह शुरू हो जाती है। जिनकी आखों की रोशनी कमजोर हो चुकी हो या फिर जो चश्मा लगते हो उनको इसे अपने दैनिक आहार में लेना चाहिए, निश्चित ही यह लाभकरी शाबित होगा।

और पढ़ें: भारत में पाई जाने वाली आम की मुख्य प्रजातियां/Main Species of Mango Found in India

स्टारफ्रूट/Starfruit

यदि आप अपने कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रण में रखने की कोशिश कर रहे हैं, तो स्टार फ्रूट जरूर आजमाना चाहिए है। यह फल शरीर में बनाने वाली वसा कोशिकाओं के निर्माण को रोकता है। साथ ही यह एक ऐसा फल है जो अपने विशिष्ट मीठे और खट्टे स्वाद के कारण सलाद के रूप में अधिकतम उपयोग किया जाता है।

पपीता/ Papaya

पपीता सर्दियों के मौसम लिए आदर्श फल है क्योंकि यह शरीर की गर्मी को बढ़ाता है। जिससे ठंडे तापमान से निपटने का एक प्राकृतिक और पौष्टिक तरीका मिलता है। पपीता महिलाओं के मासिक धर्म में होने वाली ऐंठन की समस्या को कम करने में भी मदद कर सकता है। यह त्वचा के लिए भी उपयोगी है इसके सेवन करने से त्वचा में चमक और निखार आ जाता है।

About Author

Leave a Comment