तामिया, छिंदवाड़ा का स्वर्ग/ Tamia, Paradise Of Chhindwara

मध्यप्रदेश के छिपे हुए प्राकृतिक खजानों में से एक, छिंदवाड़ा जिले से लगभग 45 किमी दूर तहसील तामिया में सुरम्य वन क्षेत्र है. तामिया, छिंदवाड़ा-पचमढ़ी मुख्य मार्ग पर ही स्थित है जो की घने जंगलों और सुन्दर पहाड़ों बीच बसा हुआ एक छोटा सा शहर है। भागदौड़ भरी जिंदगी में, तामिया दुनिया से अलग होकर और पूर्ण शांति जीवन का अनुभव करने के लिए बहोत सही स्थान है। यहाँ ऊचे पहाड़ो की चोटिया और गहरी खाई के साथ विशाल घाटियों के दृश्य तामिया की ख़ूबसूरती को दर्शाते है।

यहाँ एक पीडब्लूडी का हाउस पहाड़ी पर स्थित है, जहा से तामिया की पहाड़ियों और खाईयो का व्यापक दृश्य दिखाई देता है, यह वन क्षेत्र सतपुड़ा पर्वत माला के अंतर्गत आता है। यह समुद्र तल से लगभग 1200  मीटर की ऊंचाई पर है, यहाँ से सूर्यास्त और सूर्योदय का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है, पहाड़ो की उचाई से कई किलोमीटर दूर तक फैली हुई हरिभरी घाटी देख सकते है।

तामिया इतिहास बहुत पुराना है, अंग्रेजो के जमाने में यहाँ उनकी पसन्दीदार जगह में से एक हुआ करती थी। प्रकृतितिक सुंदरता से भरपूर इस जगह का धार्मिक महत्व भी है, यहाँ पर अनेक देवी देवताओ के प्राचीन मंदिर भी है।

और पढ़ें: कुकरू खामला, बैतूल/ Kukru Khamla, Betul

यदि किसी का प्रकृति के प्रति झुकाव और मन में धार्मिक आस्थाओ को मानाने वालो के लिए या जगह बहोत ही शानदार है।

तामिया और इसके आसपास देखने योग्य स्थान-

1. तामिया रेस्ट हाउस/Tamia Rest House

तामिया का लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह (PWD REST HOUSE) मुख्य स्थान में से एक है इस विश्राम गृह का निर्माण समुद्र तल से लगभग 1200 मिटेर की उचाई पर हुआ है। यहाँ से प्रकृति का बहोत ही सूंदर नजारा देखने मिलता है।

इसे तामिया का व्यू  पॉइंट भी कहते है क्यों की सबसे ज्यादा लोग यही आये है। वर्षा के दिनों में ऐसा प्रतीत होता है जैसे बादल यहाँ के घने जंगलो में घुस आये है।

और पढ़ें: पचमढ़ी में घूमने की प्रमुख जगह 2023/ Top places to visit in Pachmarhi 2023

यह स्थान समुद्र तल से अधिक उचाई पर होने  कारन यहाँ बहोत तेज हवा चलती है, यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता देखते ही बनती है। इस विश्राम गृह से एक ओर सूर्यास्त और ऊंची पहाड़ी दिखाई देती है। यह विश्राम गृह मुख्य मार्ग से कुछ ही दुरी पर है, और यहां आसानी से पहुँचा जा सकता है।

2. छोटा महादेव गुफ़ा/ Chota Mahadev Cave

तामिया के रेस्ट हाउस से  लगभग 1.5 किलोमीटर की दूरी पर छोटा महादेव मंदिर स्थित है, यह मंदिर एक गुफा के अंदर बना हुआ है इसलिये इससे छोटा महादेव की गुफा के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ तक पहुंचने के लिए रेस्ट हाउस से निचे की ओर जाना पड़ता है।

यहाँ पहुंचने का मार्ग सुगम और दुर्गम दोने ही मान सकते है, क्यों की एक और ऊंची पहाड़ी और दूसरी ओर गहरी खाई के साथ प्रकृति का सूंदर नजारा मन को आन्दित कर देते है। छोटा महदवे का मंदिर अति प्राचीन मन जाता है, इसके साथ ही यहाँ एक छोटा झरना भी जो पुरे वर्ष बहता रहता है।

और पढ़ें: पातालकोट, छिंदवाड़ा का पाताललोक/Patalkot, The Hades of Chhindwara

3. नैना देवी मंदिर, तामिया/ Naina Devi Temple, Tamia

छिंदवाड़ा-पिपरिया मुख्य मार्ग पर तामिया से कुछ ही  किलोमीटर की दुरी पर नैना देवी का बहोत प्राचीन मंदिर है। जो भी यहाँ से गुजरता है इस मंदिर में दर्शन करने जरूर जाता है। इस मंदिर में नैना देवी की सूंदर प्रतिमा विराजमान है।

यहाँ से प्रकृति का अद्भुत नजारा देखने मिलता है। मुख्य मार्ग बहोत ही घूमओदार है जो घने जंगलो और पहाड़ो के बिच से गुजरता हुआ यह सफर को यादगार बनता है।  

और पढ़े: छिंदवाड़ा जिले के मुख्य धार्मिक स्थल /Main religious places

4. सूर्यास्त बिंदु, तामिया/ Sunset point, Tamia

तामिया में अगर सूर्यास्त बिंदु (SUNSET POINT) का नजारा देखना है तो रेस्ट हाउस के सामने वाली पहड़ी पर जाना पड़ेगा। पर ध्यान रहे यहाँ जाने के लिए 2-3 किलोमीटर पैदल चढाई करने पड़ेगी ओ भी घने जंगलो के बिच से होकर।

यह सूर्यास्त बिंदु (SUNSET POINT) तामिया की सबसे ऊंची जगह में से एक है यहाँ से देखने पर प्रकृति का नजारा और भी अद्भुत हो जाता है।

इस पॉइन्ट तक पहुंचने में लगभग 1 से 2 घंटे लग जाते है इसलिए अपनी सुविधा से जाये खासकर पिने का पानी अवश्य ले जाये क्यों रास्ते में किसी प्रकार की कोई सुविधा नहीं है।

जब यहाँ जाने का प्लान बने तो ग्रुप में जाये क्यों की रास्ता जंगल का और आते समय अंधेरा हो जाता है।

5. तामिया जलाशय/ Tamia Reservoir

तामिया शहर से कुछ दूरी पर दो पहाड़ियों के बिच में एक जलाशय का निर्माण किया गया है जिस का उपयोग यहाँ पेय जल के लिए किया जाता है, इस जलाशय को तामिया जलाशय के नाम से जाना जाता है।

हरेभरे घने जंगलो के बीच में यह जलाशय बहोत ही खूबसूरत जान पड़ता है। जो भी यहाँ प्राकृतिक सुंदरता निहारेआता है वह जरूर यहाँ जाता है। यदि इस जलाशय के सामने वाली पहाड़ी पर चढ़ जाया जाये तो इसका नजारा और भी खूबसूरत हो जाता है। हर से दूर शांत वातावरण और तेज चलती हवा एक अलग ही अहसास कराती है।

और पढ़ें: मध्य प्रदेश के 10 सबसे बड़े बांधों को अवश्य देखें/Top 10 Largest Dam in Madhya Pradesh to Visit

6. खेल और रोमांच/ Sport And Adventure

तामिया खेल और रोमांच (sports and adventure) के लिए जाना जाता है। यह स्थान उनके  लिए बहोत खास है जो रोमांच में दिलचस्पी रखते है। घने जंगल में पहाड़ियों के ऊपर चढ़ना बहोत ही आनंद की अनुभूति प्रदान करता है।

यहाँ के लिए यदि टूरिस्ट पैकेज लेते है तो उसमे स्पोर्ट और एडवेंचर  जरूर सहमिल रखे क्यों की उसके बिना तामिया का अद्भुत सफर अधूरा रह जाता है। यहाँ अनेक ऐसी संस्थाए है जो समय-समय पर अनेक रोमांचकारी स्पोर्ट एडवेंचर का आयोजन करती है, जिनमे मुख्य रूप से पहाड़ो पर चढाई (TRAKING) होता है।

इस प्रकार के प्रोग्राम में भाग लेने दूर दूर से लोग आते है। यदि किसी के पास टूर पैकेज नहीं तो भी अगर वह सनसेट पाईंट तक पहुंच जाता है तो यह भी किसी एडवेंचर से काम नहीं है।

7. झिंगरिया जलप्रपात, देलाखारी तामिया/ Jhingaria Falls, Delakhari Tamia

तामिया से पिपरिया मार्ग पर देलाखारी स्थान से लगभग 10 किलोमीटर की दुरी पर घने जंगलो के बिच बहती हुई नदी पर एक बहोत ही खूबसूरत जलप्रपात (WATER FALL) है, यह जलप्रपात चीनद्वारा जिले की प्रमुख जलप्रपात में से एक है इसकी उचाई लगभग 5 मीटर है।

झिंगरिया जलप्रपात, देलाखारी तामिया

यहाँ पर पानी बहोत ही साफसूत्र होता है, पानी के उचाई से गिरने के कारन यहाँ एक गहरे कुंड का निर्माण हो गया है। प्रकृति के बीच हरे भरे वातावरण में यह स्थान यादगार फोटोग्राफी के लिए उपयुक्त है। यह अब तक अज्ञात स्थान था इसके बारे में कुछ वर्षो पहले ही पता चला है।

और पढ़ें: भारत के 12 प्राकृतिक स्थल जिन्हें जरूर देखना चाहिए/ 12 Must Visit Natural Places In India

अभी तक सिर्फ यहाँ के स्थानीय लोग ही इसके बारे में जानते थे पर अब दूर-दूर से लोग यहाँ प्राकृतिक नजारा देखने आते है।दिवाली के बाद यहाँ एक छोटे से मेले का आयोजन किया जाता है जिसमे आसपास के ग्रामीण भाग लेने आते है।

और पढ़े: छिंदवाड़ा जिले के कुछ प्रमुख जलप्रपात/वॉटरफॉल (Major Waterfalls Of Chhindwara District)

8. वर्षा ऋतू में तामिया/ Tamiya in the rainy season

वर्षा ऋतू में यहाँ का मौसम बहोत ही सुहाना होता है, तामिया समुद्र तल से अधिक उचाई पर होने के साथ साथ आनेक पहाड़िया से भी घिरा हुआ है। जिस वजह से यह यहाँ बदलो का डेरा हमेशा ही लगा रहता है जिसके फल सवरूप यहाँ सामान्य से अधिक बारिश होती है।

यहाँ आने वाले कई पर्यटक बारिश में घूमना और पहाड़ो पर चढ़ना पसंद करते है परन्तु यह थोड़ा जोखिम भरा होता है। बरसात के मौसम में यहाँ वनो की सघनता और बढ़ जाती है।

9. पचमढ़ी बायोस्फीयर रिजर्व/ Pachmarhi Biosphere Reserve

पचमढ़ी बायोस्फीयर रिजर्व भारत के मध्य प्रदेश राज्य के सतपुड़ा रेंज में एक संरक्षण क्षेत्र है। यह मार्च, 1999 को भारत सरकार द्वारा बनाया गया था और इसमें होशंगाबाद, बैतूल और छिंदवाड़ा जिलों के कुछ हिस्सों को शामिल किया गया था।

बायोस्फीयर रिजर्व का कुल क्षेत्रफल 4926.28 वर्ग किमी है। इसमें तीन वन्यजीव संरक्षण इकाइयां शामिल हैं: बोरी अभयारण्य (518.00 वर्ग किमी), सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान (524.37 वर्ग किमी), और पचमढ़ी अभयारण्य (461.37 वर्ग किमी)।

सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान को कोर ज़ोन के रूप में नामित किया गया है और बोरी और पचमढ़ी अभयारण्यों सहित 4401.91 वर्ग किमी के शेष क्षेत्र को बफर ज़ोन के रूप में कार्य करता है। पचमढ़ी बायोस्फीयर रिजर्व में तामिया का अधिकांश एरिया आता है, इस  बायोस्फीयर रिजर्व में अनेक प्रकार के वन्य प्रजातियां जो विलुप्त होनेकगार पर है,  के संरक्षण के लिए बनाया गया है। 

और पढ़ें: प्रकृति और वन्यजीव प्रेमी के लिए भारत के 12 सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय उद्यान-2023/ 12 Best National Parks In India For Nature And Wildlife Lovers-2023

अपने परिवार या दोस्तों के साथ प्लान बनाये और तामिया जरूर जाये, यहाँ आसपास के सभी स्थान घूमे निश्चित रूप से इस भागदौड भारी जिंदगी में शान्ति का अनुभव करेंगे।

फोटोज और जानकारी शेयर करने के लिए धन्यवाद
राहुल कवरेती
दिग्विजय बडग़ईया
पंचदेव सिंग
कैलाश तिड़के

About Author